फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Guruji will make Aadhar card, everyone will get money for dress and shoes

Sant Kabir Nagar News: गुरुजी बनवाएंगे आधार कार्ड,सभी को मिलेगी ड्रेस-जूतों की रकम

Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Guruji will make Aadhar card, everyone will get money for dress and shoes
संतकबीरनगर। परिषदीय, राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को स्वेटर, यूनिफार्म, स्कूल बैग और जूते-मोजे के लिए धनराशि दी जाती है। वर्ष 2024-25 शैक्षिक सत्र में 2160 विद्यार्थियों को यह धनराशि नहीं मिल सकी। बड़ा कारण इन विद्यार्थियों का आधार कार्ड न होना रहा। इस सत्र में अभी से प्रधानाध्यापकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे सभी विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनवाने में मदद करें
विज्ञापन

विद्यार्थियों की यूनिफार्म जूते, मोजे सहित स्वेटर आदि की खरीद के लिए 1200 रुपये अभिभावकों के बैंक खातों में दिए जाते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों के आधार की अनिवार्यता के साथ उसकी सीडिंग करने के भी निर्देश हैं। इसके आधार पर ही धनराशि अभिभावकों के खातों में अंतरित की जाती है। वर्ष 2024 में जनपद में एक लाख सात हजार के करीब बच्चे पंजीकृत थे।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2024-25 में एक लाख पांच हजार विद्यार्थियों को ही यूनिफार्म की धनराशि मिल पाई। जबकि 2160 वंचित रह गए। इस सत्र में ऐसा न हो, इसके लिए अभी से गंभीरता बरती जा रही है। इसके लिए सभी विद्यालय प्रधानाधपकों को निर्देश जारी किए गए है कि वह सभी विद्यार्थियाें के आधार कार्ड संबंधित कार्रवाई सत्र के शुरूआत में ही शुरू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नए सत्र में सभी बच्चों को यूनिफार्म आदि की धनराशि मिले, इसके लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं है, उन्हें बनवाने में प्रधानाध्यापक अभिभावकों की मदद करेंगे।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed