फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Guruji will give marks of practical exam from school itself.

Sant Kabir Nagar News: स्कूल से ही प्रायोगिक परीक्षा के अंक देंगे गुरुजी

Thu, 26 Dec 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 26 Dec 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Guruji will give marks of practical exam from school itself.
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड वर्ष 2025 की प्रायोगिक परीक्षा पर भी शिक्षा परिषद ने नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रायोगिक परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए एप जारी किया गया है। परीक्षक इसी एप के जरिए कॉलेज से ही छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा के अंक दे पाएंगे। इससे परीक्षकों अथवा स्कूल के जिम्मेदारों की मनमानी नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान बोर्ड से आने वाले परीक्षक आईबी 234 फार्म पर प्रायोगिक परीक्षा के अंक भरकर परिषद कार्यालय भेजते रहे। परिषद इन अंकों को फाइनल रिजल्ट में जोड़ता है। कॉलेज प्रबंधन प्रायोगिक परीक्षा में विद्यार्थियों को अच्छे अंक दिलाने के लिए परीक्षकों को प्रभावित करता रहा है। इससे बच्चों को पास करने वाले नंबर मिल जाते थे। कई केंद्रों पर तो बिना परीक्षक आए ही विद्यार्थियों को नंबर दे दिए जाते थे। इस पर नकेल कसने के लिए यूपी बोर्ड ने कड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने जो एप लांच किया है, उसकी खासियत है कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे से बाहर जाने पर एप काम नहीं करेगा। इससे परीक्षकों को परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों को एप के माध्यम से पोर्टल पर अंक देने होंगे। परीक्षकों को एप पर ही ऑनलाइन पासवर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जनपद के 113 यूपी बोर्ड स्कूलों में 55000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिनका परीक्षकों को मूल्यांकन नंबर एप पर ही भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

प्रधानाचार्य करेंगे परीक्षकों की वीडियो रिकार्डिंग
प्रायोगिक परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य परीक्षकों की वायवा लेते वीडियो रिकार्डिंग भी करेंगे। इससे परीक्षकों पर भी निगरानी हो सकेगी कि वह केंद्र पर आए हैं या नहीं। प्रधानाचार्य वीडियो रिकार्डिंग को यूपी बोर्ड भी भेजेंगे। वीडियो के माध्यम से बोर्ड परीक्षा की गतिविधियों पर नजर रखेगा।
-----
ड्यूटी लगाने में भी बरती जाएगी सख्ती
प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षक की ड्यूटी लगाने में भी सख्ती बरती जाएगी। बोर्ड उसी शिक्षक की परीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाएगा। जिसके पास संबंधित विषय की अर्हता हो। साथ ही वह उस विषय को स्कूल में पढ़ाता भी हो।

-----
कोट
वर्ष 2025 की प्रायोगिक परीक्षा में यूपी बोर्ड ने एप के माध्यम से परीक्षार्थियों को अंक देने की नई व्यवस्था लागू की है। इससे प्रायोगिक परीक्षा में अब घालमेल नहीं हो सकेगा। हालांकि अभी प्रायोगिक परीक्षा की तिथि नहीं आई है।
-हरिश्चंद्रनाथ, डीआईओएस

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed