फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gunde and mafiya was dominate

सपा सरकार में बिजली नहीं लाठियां मिलती थीं : रविकिशन

Tue, 01 Mar 2022 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
gunde and mafiya was dominate
सपा सरकार में बिजली नहीं लाठियां मिलती थीं : रविकिशन
विज्ञापन

धनघटा के सिक्टहा में आयोजित जनसभा में विपक्षी पार्टियों पर बरसे
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। भोजपुरी फिल्म स्टार एवं गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने कहा कि सपा सरकार में बिजली नहीं मिलती थी, उसकी जगह लोगों को लाठी मिलती थी। बाहुबली, माफिया और गुंडा मिलते थे, लेकिन योगी की सरकार में ऐसा नहीं है। गुंडे, माफिया जेल गए। वे मंगलवार को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के सिक्टहा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबा का बुलडोजर गरीब आदमी पर नहीं चल रहा है। बुलडोजर उन पर चल रहा है, जो मां- बहन की इज्जत से खिलवाड़ करते हैं और रंगदारी वसूलते हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रभु श्रीराम के बारे में सोचती है। योगी की सरकार को पांच साल और मिला तो प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। योगी सरकार में गोरखपुर में एम्स व चीनी मिल स्थापित हुई। सड़कें भी बनी गई हैं। सपा के लोग कहते हैं यूपी में का बा। जौन कबो ना रहल, अब बा यूपी में सब बा। न साइकिल बा, न हाथी बा, न हाथ बा और यूपी में योगी आदित्यनाथ बा। भाजपा सभी गरीब की पार्टी है। कोरोना काल में जनता परेशान न हो, इसलिए 19 महीने से मोदी की सरकार 80 करोड़ लोगों को और योगी की सरकार 15 करोड़ लोगों को महीने में दो बार मुफ्त अनाज दे रही है। उन्होंने बड़े गर्व से कहा कि लोग आजकल गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर को बुलडोजर बाबा कहते हैं। जब-जब मौका मिला है, तब-तब सपा के गुंडे उत्तर प्रदेश को लूटते रहे हैं। यह जिन्नावादी सोच के लोग उत्तर प्रदेश को 70 साल लूटते रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी गणेशचंद चौहान, अमर राय, गणेश पांडेय, दिगपाल पाल, दुर्गेश तिवारी, बृजेश पाल, धनंजय चौधरी, बड़कान चौधरी, रत्नेश मिश्र, राममिलन यादव, नीलमणि, महिपाल पाल, अष्टभुजा मिश्र, दीनदयाल राय और पिंटू गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed