{"_id":"60dca8358ebc3e09cd5c94a1","slug":"gujrat-police-reached-wit-rape-victim-khalilabad-news-gkp4001540187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता को लेकर पहुंची गुजरात की पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता को लेकर पहुंची गुजरात की पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म पीड़िता को लेकर पहुंची गुजरात की पुलिस
बेलहर क्षेत्र की किशोरी से क्षेत्र के युवक ने किया दुष्कर्म
पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी मां से मिलने गई थी सूरत
मां नहीं मिली तो अमरोली थाने पर पहुंच गई पीड़ित किशोरी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी से क्षेत्र के ही युवक ने संपर्क स्थापित करके जबरिया शारीरिक संबंध बनाया। घटना की जानकारी होने पर पिता ने किशोरी को डांट लगाई। पिता की डांट से नाराज किशोरी अपनी मां के पास सूरत चली गई। वहां मां तो नहीं मिली, लेकिन किशोरी सूरत जिले के अमरौली थाने पर पहुंच गई। वहां की पुलिस मंगलवार की शाम किशोरी को लेकर जिले में पहुंची।
बेलहर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता गुजरात के सूरत शहर में रहते थे। दस साल पहले उसकी मां घर छोड़कर चली गई। मां के साथ बड़ी बहन भी गई। उसके बाद पिता उसे और छोटे भाई को लेकर गांव आ गए। गांव पर पिता लोहे की दुकान चलाते हैं। उसके पिता की दुकान के पास एक किराने की दुकान है। दो पहिया गैराज पर काम करने वाला जुबेर नाम के युवक ने उससे संपर्क बढ़ाया और फोन नंबर दिया। जुबेर उससे फोन पर बातचीत करने लगा। आरोप है कि 15 दिन पूर्व जुबेर उसे बाइक पर बैठा कर एक गांव के बागीचे में ले गया और जबरिया उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। घटना किसी को बताने पर जानमाल की धमकी देते हुए घर के पास छोड़ गया। जुबेर के साथ जाने की बात किसी ने पिता को बता दी थी। उसी वजह से पिता नाराज हो गए और डांट-फटकार लगाई। पिता की डांट से नाराज होकर वह गोरखपुर गई और ट्रेन से बैठकर बिना टिकट झांसी तक पहुंच गई। टीटीई ने उसे झांसी में उतार दिया। उसे एक शख्स ने रुपये दिया और वह फिर घर लौट आई। जुबेर से बात की तो वह अपशब्द कहा और उसका मोबाइल तोड़ दिया। उसके पिता और भाई उसे घर ले गए। पिता ने दूसरी बार उसे डांटा तो बुरा लगा। उसके बाद वह अपनी मां के पास सूरत के लिए घर से गोरखपुर गई। जहां एक शख्स ने उसे रुपये दिए और सूरत जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन का टिकट उसके पास नहीं था। टीटीई ने सूरत जाने वाले एक यात्री के साथ उसे लगा दिया। वह सूरत के अमरौली उसे ले गया, लेकिन मां नहीं मिली। उसके बाद उस शख्स ने उसे अमरौली थाने पर छोड़ दिया। अमरौली की पुलिस ने उसके पिता से बात की तो पिता दस दिन बाद आने की बात बताए। गुजरात के सूरत जिले के अमरौली थाने की पुलिस किशोरी को लेकर मंगलवार को संतकबीरनगर पहुंची। एसओ महिला थाना शालिनी सिंह ने बताया कि अमरौली पुलिस ने जुबेर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर महिला थाने पर जुबेर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। बुधवार को आरोपी जुबेर को हिरासत में ले लिया गया। मामले की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।