फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   GST team raids, shops remained closed due to fear

Sant Kabir Nagar News: जीएसटी टीम के छापे, डर से बंद रहीं दुकानें

Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
GST team raids, shops remained closed due to fear
जीएसटी के छापे के डर से बंद रहीं दुकानें। - फोटो : KHALILABAD
जीएसटी टीम के छापे, डर से बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी
संतकबीरनगर। राज्य कर विभाग की टीम जिले में जगह-जगह छापे मार रही है। टीम व्यापारियों के लाइसेंस व जीएसटी की जांच कर रही है। छापे के डर से शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में अधितर दुकानें बृहस्पतिवार को बंद रहीं।
खलीलाबाद शहर में मेडिकल स्टोर, शो रूम, कपड़े आदि की दुकानें कम संख्या में खुली दिखीं। यही हाल मेंहदावल, बखिरा, सेमरियावां, नाथनगर, महुली, धनघटा, पौली और मोलनापुर आदि क्षेत्रों में रहा। दुकानें बंद होने से खरीदार निराश होकर लौट गए। सोमवार को व्यापारी नेता बनार्जी लाल अग्रहरि के नेतृत्व में व्यापारियों ने टीम का विरोध किया था। बुधवार को व्यापारी नेता अमित जैन, श्रवण अग्रहरि और सर्वदानंद आदि व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने कहा कि पुलिस बल लेकर छापे की कार्रवाई करना गलत है। छापे की कार्रवाई नहीं रुकी तो समूचे जिले में आंदोलन किया जाएगा। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव भाटिया ने भी छापे का विरोध किया। मोलनापुर प्रतिनिधि के अनुसार टीम के छापा मारने के भय से दुकानदार सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed