फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   group marriage, 221 pairs of unions

सामूहिक विवाह, एक-दूजे हे हुए 221 जोड़े

Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Feb 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
group marriage, 221 pairs of unions
सामूहिक विवाह, एक-दूजे हे हुए 221 जोड़े - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शनिवार को बनियाबारी स्थित एक मैरेज हॉल में संपन्न हुआ। इसमें कुल 221 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इसमें 191 हिंदू और 30 अल्पसंख्यक जोड़े शामिल हैं। नवदंपतियों को सांसद शरद त्रिपाठी, डीएम भूपेंद्र एस.चौधरी और सीडीओ हाकिम सिंह ने आशीर्वाद दिया।  

दोपहर 12 से विवाह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम स्थल को फूूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। परिसर के अगले हिस्से में हिंदू जोड़ों का जहां पुरोहितों ने विधि-विधान से विवाह कराया, वहीं मुस्लिम जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढ़ाया। सीडीओ ने बताया कि विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को हर गृहस्थी का सामान प्रदान किया गया है। सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम ऐतिहासिक है। इससे गरीब तबके के लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्हें ऐसा नहीं महसूस होने दिया गया कि विवाह में कोई कमी रह गई। सामूहिक विवाह में शामिल दंपतियों में जिनके पास आवास नहीं है,  आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। साथ ही सभी को उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय और आयुष्मान भारत योजना के तहत परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ मिलेगा।  कार्यक्रम में व्यापारी नेता बनर्जी लाल अग्रहरि, पुष्कर चौधरी, जोखई सिंह, श्याम करन सिंह, गुड्डू वर्मा, पीयूष सिंह, एसपी चौधरी, रविंदर यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed