{"_id":"694c51978bae9d37940d960e","slug":"greetings-and-congratulations-echoed-on-the-birth-of-lord-jesus-and-cakes-were-cut-in-churches-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143360-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रभु यीशु के जन्म पर गूंजीं बधाइयां, गिरजाघरों में कटे केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रभु यीशु के जन्म पर गूंजीं बधाइयां, गिरजाघरों में कटे केक
Thu, 25 Dec 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
सेंट थामस स्कूल में सजाया गया च र्च-संवाद
- फोटो : credit
संतकबीरनगर। सेंट थामस स्कूल बरदहिया बाजार में बुधवार की रात प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म पर गिरजाघरों में मेरी क्रिसमस गूंजने लगे। हर तरफ से मेरी क्रिसमस, हैपी क्रिसमस गुंजायमान हो उठा। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा की गई। ईसाई समाज के लोगों ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां दीं। वहीं, घरों और गिरजाघरों में केक काटे गए।
सेंट थॉमस स्कूल में बने चर्च की गोशाला में देर रात सांकेतिक रूप में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। चरनी में उन्हें लिटाया गया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा की गई। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर भजन गाए गए। मेरा मसीहा बोलो जय, देखो चरणी में यहूदा नगरी में, चरवाअने नाचे झूमके गाए, गीतों को गाकर जन्म की खुशियां बांटी गई। इस मौके पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाने की रस्म पूरी की गई। प्रधानाचार्य फादर जयमोन ने कहा कि पाप और बुराई की दासता में फंसी मानव जाति को मुक्ति दिलाने के लिए प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। प्रेम, शांति, सेवा भाव, मेल मिलाप, क्षमा आदि सद्गुणों से भरे ईसा ने लोगों को मुक्ति का मार्ग दिखाया। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले ही क्रिसमस डे की तैयारियां शुरू हो जाती है। मगर दो दिन पूर्व से खरीदारी का काम शुरू होता है सेंटर क्लॉज ने बच्चों को गिफ्ट भी दिया। इस अवसर पर वर्की, सेंटा, जीनू, फादर प्रवीन, अजीत थामस आदि लोग मौजूद रहे।

सेंट थामस स्कूल में सजाया गया च र्च-संवाद- फोटो : credit