फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Government working without discrimination

Sant Kabir Nagar News: बिना भेदभाव के काम कर रही सरकार

Sat, 12 Apr 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government working without discrimination
जिगिना गांव में भाजपा के गांव चलो अ​भियान में शामिल प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम
संतकबीरनगर। जिले में बीजेपी के गांव चलो अभियान कार्यक्रम में पहुंची प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्य मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विधायकों के साथ सेमरियावां ब्लाॅक के जिगिना गांव में चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आया है। प्रदेश में सुरक्षा और विकास का माहौल बना है। इसका उद्देश्य पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना और जनसंपर्क को मजबूत करना है। इस अभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन

मंत्री ने ग्रामीणों के घर जाकर सरकार के आठ साल की उपलब्धियों और योजनाओं से संबंधित बुकलेट का भी वितरण किया और गांव के मंदिर के पास सफाई अभियान चलाया। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहाकि भाजपा ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया है। आज भाजपा सरकार में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धनघटा विधायक गणेश चौहान, रामनैन शर्मा, सुरेंद्र राय, दीपू सिंह, जोगेंद्र निषाद, शामिंद्र चौारी, भगवानदीन निषाद, रामयज्ञ पांडेय, सुरेंद्र पाठक, रविशंकर राय, राधेश्याम गुप्ता, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed