{"_id":"6ae4deddd95a73d60b0a80dd","slug":"government-welfare-schemes-were-explained-to-the-farmers-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-159786-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: किसानों को बताई गईं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: किसानों को बताई गईं सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र बगही पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखते किसान-स्रोत किसान
धनघटा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के बनासकांठा से किया गया। इसका सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र बगही में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कृषकों के समक्ष किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ से अधिक की धनराशि 24वीं किस्त के रूप में हस्तांतरित की गई। इसके अतिरिक्त, कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया गया तथा 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टरों का शुभारंभ किया गया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम ने उपस्थित कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने किसानों को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. देवेश कुमार ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों, फसल अवशेष प्रबंधन तथा कृषि में नवीन तकनीकों के उपयोग के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, डॉ. अभिनव सिंह, सुनीता देवी आदि मौजूद रही।