फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Government puts you in jail for raising your voice against injustice

Sant Kabir Nagar News: बिहार के मंत्री बोले, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर जेल में डाल देती है सरकार

Wed, 30 Nov 2022 11:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 11:58 AM IST
सार

किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा झूठ के दम पर सरकार में आई है। महंगाई चरम पर है, प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। इसलिए आने वाले समय में पीस पार्टी और किसान पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। सभा का संचालन मौलाना अरबाब फारूकी ने किया।

विज्ञापन
Government puts you in jail for raising your voice against injustice
जूनियर हाई स्कूल में आयोजित पीस पार्टी के संपूर्ण स्वराज रैली में मुख्यअतिथि बिहार के कैबिनेट म? - फोटो : KHALILABAD

विस्तार

 बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार पटेल ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर यूपी सरकार जेल में डाल देती है। वह मंगलवार को खलीलाबाद के जूनियर हाईस्कूल परिसर में पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अयूब की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण स्वराज रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


बिहार के मंत्री पटेल ने योगी सरकार पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह संतक बीर की धरती है। यहां हिंदू और मुसलमान दोनों कबीर को मानते हैं। वह भी कबीर के अनुयायी हैं। भाजपा जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगती है। एक-दूसरे का लड़ाने का कार्य करती है। आप लोग भाजपा के झांसे में न आए।
विज्ञापन


पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद अयूब ने कहा कि पीस पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। अगर उनका किसी से गठबंधन होता है तो पार्टी को सरकार में भरपूर हिस्सेदारी चाहिए। सरकार के बनने के बाद लोग पांच साल तक आराम करते हैं। ऐसे में यह लड़ाई कैसे लड़ी जाएगी। आराम छोड़कर जनता के बीच जाना होगा। जनता की समस्याओं को सुनना होगा। 2012 में समाजवादी पार्टी पिछड़ों व मुसलमानों के नाम पर सरकार में आई, लेकिन जब वह पिछड़ों की नहीं हुई तो मुसलमानों की क्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा झूठ के दम पर सरकार में आई है। महंगाई चरम पर है, प्रदेश में अराजकता का माहौल कायम है। इसलिए आने वाले समय में पीस पार्टी और किसान पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी। सभा का संचालन मौलाना अरबाब फारूकी ने किया। इस दौरान पीस पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर इरफान, कलीमुल्लाह फैजी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना गुलजार, प्रदेश महासचिव हुसैन कासमी, प्रदेश सचिव अजूब हुसैन, जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, मीनू सिंह, रईस कुरैसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed