फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   govardhan pooja celebrated in the region

महिलाओं ने विधिवत की गोवर्धन पूजा

Tue, 01 Nov 2016 11:05 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Tue, 01 Nov 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
govardhan pooja celebrated in the region
गाेवर्धन पूजा - फोटो : अंबरीष ‌म‌िश्र
संतकबीरनगर। मंगलवार को जिले में कई जगहों पर गोवर्धन पूजा की गई। खलीलाबाद के किशोर धर्मशाला परिसर में युवतियों और महिलाओं ने एकत्र होकर विधिवत गोवर्धन पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान अच्छत, चंदन, धूप, दीप से पूजा के बाद भोग चढ़ाए। इस अवसर पर  मोनी, शिल्पी वर्मा, प्रीति  गुप्ता, मुस्कान, रोमा, गुड़िया,   माधुरी आदि लड़कियां व  महिलाएं मौजूद रहीं। इसी प्रकार बखिरा कसबे मे महिलाओं ने गोवर्धन पूजा करते हुए गीत गाए और आरती के बाद प्रसाद वितरण किए। मंगलवार को बखिरा कसबे की महिलाओं ने गोवर्धन पूजा किया। इस दिन भाई दूज पर्व भी महिलाएं मनाती है। बहनों के घर जाकर भाई चना व अन्न ग्रहण करते है। दिवाली के बाद होने वाली गोवर्धन पूजा का खास महत्व है।
विज्ञापन

इस पूजन में घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ जी की अल्पना बनाकर उनका पूजन करते हैं। इसके बाद ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पानी, रोली, चावल, फूल दही और तेल का दीपक जलाकर पूजा करते हैं और साथ में परिक्रमा की जाती है। इसके बाद चना को ओखली में कूटा जाता है। जिसे महिलाएं अपने भाई को प्रसाद स्वरूप चना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed