{"_id":"577164cd4f1c1b1d3279ac18","slug":"got-into-town-was-maghar-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगहर कस्बे में हटवाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगहर कस्बे में हटवाया गया अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया।
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत मगहर की मुख्य सड़क की दोनों पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को नायब तहसीलदार व अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाया।इस दौरान जहां लोगो ने स्वेच्छा से अपनी गुमटी,टिन शेड को हटाते दिखे, वहीं प्रशाशन ने भी कहीं- कही बुल डोजर चलवाकर अतिक्रमण को हटवाया।
विद्युत पोलों और सरकारी जामीनो पर लगे होर्डिंग्स को हटवाया गया।इस दौरान पूरे नगर में अफरा तफरी का माहौल बना रहां।चौकी इंचार्ज करुणाकर पांडेय ने बताया की कसबे की मुख्य सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण आवागमन में राहगीरों और वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। साथ ही दुर्घटना होने की भी संभावनाए बढ़ गई थी।इसको देखते हुए प्रशासन को पत्र लिखा गया।उसी के फलस्वरूप अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया ।जिसमें कसबे के लोगो ने भी साथ दिया।यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक चलेगा।लोगो से अपील करते हुए कहा की वह अपने नगर को साफ़ रखते हुए किसी तरह का अतिक्रमण न करे। जहां इस अभियान की सराहना होती रही वही क़स्बे के मक़्सूदुल हसन ने कहा की अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन का सराहनीय कार्य है, लेकिन इसका कोई माप दंड होना चाहिए। सबको एक निगाह से देखना चाहिए और दोहरा मापदंड व बदले की भावना व किसी के इशारे पर प्रशाशन को कार्य नहीं करना चाहिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान में कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह,अधिशाशी अधिकारी राम सुरेश सिंह,नायब तहसीलदाकर वीरेंद्र पाण्डेय,रामपूजन दुबे,तीरथ यादव,अशोक सिंह,गोरख सिंह आदि उपस्थित रहे।