फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Got canal encroachment of land by SDM

एसडीएम ने नहर की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 07 Apr 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Got canal encroachment of land by SDM
अतिक्रमण हटाया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 महुली थाना क्षेत्र के पिपरा गांव और नाथनगर के पूरब में नहर की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को गुरुवार को हटवाया। एसडीएम हरीराम यादव ने भारी पुलिस बल के साथ सरयू नहर खंड खलीलाबाद के अधिशाषी अभियंता के मौजूदगी में जेसीबी मशीन से ध्वस्त करवाया। 
विज्ञापन

 ओन बिलाई गांव के सुधाकर उपाध्याय ने सरयू नहर खंड खलीलाबाद को पत्र देकर अवगत कराया पिपरा गांव के कुछ लोगों द्वारा नहर की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करा लिया गया है। सरयू नहर खंड खलीलाबाद के अधिकारियों ने पत्र लिखकर जिलाधिकारी से नहर की जमीन से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा इस पर कार्रवाई न किए जाने के बाद हाईकोर्ट में सुधाकर उपाध्याय द्वारा जन हित याचिका दाखिल किया गया था।
विज्ञापन

हाईकोर्ट द्वारा जिलाधिकारी को 25 मई तक सरयू नहर खंड खलीलाबाद की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश जारी किया है। जिसके क्रम में एसडीएम धनधटा हरीराम यादव ने सरजू नहर खंड खलीलाबाद के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार, सहायक अभियंता आनंद प्रताप चंद के साथ एसओ धनघटा आरडी मौर्य, प्रभारी एसओ महुली प्रदीप सिंह मय फोर्स पिपरा गांव में पहुंच कर अवैध अतिक्रमण केे धवस्त कराया। इसके साथ ही कब्जेदारों को कड़ी चेतावनी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed