फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Goddess idols will be immersed for four days, strict security arrangements will be in place

Sant Kabir Nagar News: चार दिन विसर्जित होंगी देवी प्रतिमाएं, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

Tue, 24 Oct 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 24 Oct 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Goddess idols will be immersed for four days, strict security arrangements will be in place
संतकबीरनगर। दशहरा पर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में चार दिन देवी प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। इसके लिए संवदेनशील थानों को अतिरिक्त फोर्स दी गई है। 44 जगह हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में परंपरागत 957 मूर्तियां स्थापित हैं। जबकि मन्नत पूरी होने पर 220 मूर्तियां लोग अपने घरों मे स्थापित किए हैं। जिले में चार दिन मूर्ति विसर्जिन होना। 24 अक्तूबर को 722 मूर्तियां, 25 अक्तूबर को 172 मूर्तियां, 26 अक्तूबर को 52 मूर्तियां और 29 अक्तूबर को सात मूर्तियां विसर्जित की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर दस इंस्पेक्टर, 20 सब इंस्पेक्टर, 150 आरक्षी, मुख्य आरक्षी, एक प्लाटून पीएसी मुख्यालय स्तर से कोतवाली, दुधारा,मेंहदावल, बखिरा, धनघटा और महुली को दी गई है। 25 पुलिस कर्मी रिजर्व में रखे गए है। 11 क्यूआरटी बनाई गई है। सभी सीओ को क्यूआरटी दी गई है। एएसपी की मांग पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सभी पंडाल और मूर्ति विसर्जन स्थल पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। जिले में 44 जगह हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए है,जहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। विसर्जन स्थल पर प्रर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इंसेट


- कोतवाली क्षेत्र के आमी नदी मगहर, अजगईबा घाट, बालूशासन घाट, बूधा कला,चंगेरा- मंगेरा और कोनी घाट पर मूर्तियां विसर्जित होगी।
-दुधारा क्षेत्र में कठिनईया पुल,सिकरिया नाला, भगौसा घाट, टिकरिया पुल,राजघाट पुल और कुछ प्रतिमाएं गांव के पोखरे में विसर्जित होगी।
- धनघटा क्षेत्र में बिडहर घाट, कटार मिश्र घाट,मुखलिसपुर,प्रजापतिपुर कुआनों नदी घाट, सिकरीगंज पुल,सांखी घाट, मूडाडीहाघाट, मांझा चहोडा घाट, रामबाग घाट,चहोडा घाट, पिडिया घाट
विज्ञापन
विज्ञापन


-महुली क्षेत्र में राजघाट हरिहरपुर, बारीडीा, मुखलिसपुर,पिडिया घाट, सांखीघाट,शनिचरा बाबू, सिसवनिया घाट
- मेंहदावल क्षेत्र में मुहिया पुल,बढया पुल, करमैनी पुल,गगनई नाला, हरना पुल, विसौवा ताल, मरवटिया पोखरा, सिकडा
- बखिरा क्षेत्र में ढोढया नहर, बखिरा झील, बालूशासन,भगठी पुलिया, गोनहा घाट, सांगठ, शनिचरा झील,सौरहा पुल,पडरिया पुल, रमवापुर पुलिया, महिला झील
- बेलहर कला क्षेत्र में राजघाट, भेडौरा- पिकौरा, झुडिया पुल,पडरिया घाट
- धर्मसिंहवा क्षेत्र में मुसहरा,बौरब्यास,जमया ताल, पाखापार, परसा शुक्ल, मेंहदूपार, सिकरी,धर्मसिंहवा, हरैया।

इंसेट

मूर्ति विसर्जन चार दिन होगा। अलग-अलग तिथियों में जहां-जहां मूर्ति विसर्जन होगा,वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आईजी, एसपी, एएसपी, सीओ स्तर तक को क्यूआरटी दी गई है। मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी है। उच्चाधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे। शांति पूर्वक मूति विसर्जन की समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है। जहां जैसी जरूरत है,वहां उसी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस फोर्स दी गई है। -संतोष कुमार सिंह,एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed