फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   go tagging of plants

पौधों की जीओ टैगिंग कर वेबसाइट पर अपलोड कराएं : सीडीओ

Tue, 16 Jan 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
go tagging of plants
फोटो सहित
विज्ञापन

जिला पौधरोपण और गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई
सूखे पौधों के स्थान पर दोबारा करें पौधरोपण : डीएफओ

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ संत कुमार की अध्यक्षता में जिला पौधरोपण समिति और गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें निर्देश दिए गए कि रोपित किए गए पौधों की जीओ टैगिंग कर वेबसाइट पर अपलोड कराया जाए। इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया गया कि कई विभागों की ओर से पौधरोपण के उपरान्त जिओ टैगिंग नहीं कराई गई है। सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द अनिवार्य रूप से जीओ टैगिंग कराते हुए अपलोड कर दिया जाए। अऩ्यथा की दशा में यह माना जाएगा कि संबंधित विभाग की ओर से पौधरोपण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

ऐसी दशा में संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। जिला गंगा समिति और पर्यावरण समिति की समीक्षा के दौरान संबंधित विभागों की ओर से इस दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जल निगम और आरओ प्रदूषण विभाग को निर्देशित किया। कहा कि मगहर नाला, सराही नाला से जाने वाले प्रदूषित पानी को बॉयो रेमिडेशन के बाद ही नदी में गिराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में अपने उत्तरदायित्व और भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमी नदी के पुनरोद्धार एक्शन प्लान को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। जैव विविधता प्रबंधन समितियों का पुनर्गठन और जन जैव विविधता पंजिका का सत्यापन करा कर पोर्टल पर अपलोड कराया जाए।


इस दौरान सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, तकनीकी सलाहकार डाॅ. उमरसैफ, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर ब्रजेश सिंह, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश सिंह, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशपाल सिंह, डीआईओएस संदीप चौधरी, डीपीआरओ पीके यादव आदि उपस्थित रहे।

जितेंद्र गुप्ता ।

जितेंद्र गुप्ता ।

जितेंद्र गुप्ता ।

जितेंद्र गुप्ता ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed