{"_id":"62925fd8cdb07776b14a2805","slug":"give-information-in-district-jail-khalilabad-news-gkp4384653154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों को दी गई कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को दी गई कानून की जानकारी
विज्ञापन
जिलाकारागार में निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदियों को दी गई कानून की जानकारी
- जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला जेल में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कैदियों को कानूनों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जेल का निरीक्षण भी हुआ।
प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार ने बंदियों को जमानत, पेरोल, किशोर अपचारी को प्राप्त सुविधाएं, पात्र को नि:शुल्क अधिवक्ता, जुर्म इकबाल आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने महिला बंदियों को भी उनकी समस्याओं के निदान के बारे में बताया। सिद्धदोष महिला बंदियों को अच्छे आचरण पर पेरोल पर रिहा किए जाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में जिला कारागार में कुल 503 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 377 विचाराधीन, 125 सिद्धदोष एवं एक एनएसए बंदी है। जिनमें कुल 474 पुरुष तथा 29 महिला बंदी हैं। जेल हॉस्पिटल में कुल 16 बंदी विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु भर्ती हैं। एक बंदी का इलाज गंभीर बीमारी के कारण मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। कुछ महिला बंदियों के साथ छोटे बच्चे हैं, महिला बंदियों ने बताया गया की उन्हें खाने के लिए पर्याप्त भोजन प्राप्त हो रहा है तथा छोटे बच्चों के लिए दूध, केला, बिस्किट आदि मिलता है। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक जेल जीआर वर्मा, उप कारापाल कमल नयन सिंह, गीतारानी, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, देवेश आदि मौजूद रहे।