फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girls were made aware about safety and self-reliance.

Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा व स्वावलंबन के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Fri, 28 Nov 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girls were made aware about safety and self-reliance.
एएचएग्री इंटर कॉलेज में साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक-स्रोत कॉलेज
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को एएच एग्री इंटर काॅलेज दुधारा में महिला शक्ति अभियान व साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन किया गया। दुधारा थाने के उप निरीक्षक राम कुशल सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से पुलिस छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें कानूनी अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा का ज्ञान बहुत जरूरी है। पुलिस टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाया है। अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने और गलत बातों का विरोध करने की प्रेरणा दी गई। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल व साइबर एक्सपर्ट आरती सिंह ने कहा कि 1090 नंबर वीमेन पावर लाइन (महिला हेल्पलाइन) है, जिसका उपयोग महिलाएं अपनी सुरक्षा और उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के लिए कर सकती हैं। यह एक ऐसा नंबर है जो खासकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, जैसे छेड़छाड़ और उत्पीड़न, को सुलझाने के लिए बनाया गया है। यह हेल्पलाइन पीड़ितों की गोपनीयता बनाए रखती है और शिकायत को संबंधित थाने को भेजकर समस्या का समाधान करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी व संचालन कमरे आलम सिद्दिकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांस्टेबल नंदिनी, रंजन कुमार सिंह, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद शाहिद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, हकीमुल्लाह, ओजैर अहमद, जुनेद अहमद, अखिलेश कुमारी, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed