फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girls were made aware about gender crimes and child violence.

Sant Kabir Nagar News: छात्राओं को लैंगिग अपराध व बाल हिंसा के प्रति किया जागरूक

Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girls were made aware about gender crimes and child violence.
आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही में बाल कल्याण स​मिति के जरिए छात्राओं को जागरूक किया गया- स्रोत बा
संतकबीरनगर। कबीर सूफी फाउंडेशन के जरिए आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही के छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ। कक्षा 6 से लेकर इंटर तक पढ़ने वाली बालिकाओं को लैंगिक हिंसा, पाॅक्सो कानून तथा लैंगिक हिंसा के प्रति बच्चे किन सावधानियां को अपनाए इस पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ अजय कुमार पांडेय ने छात्राओं को लैंगिक हिंसा, पाॅक्सो एक्ट तथा बच्चों के प्रति होने वाली सभी हिंसा पर विस्तृत चर्चा की एवं बच्चों द्वारा अपनाए जाने वाले उपायों पर भी उनको जागरूक किया । कबीर सूफी फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार मिश्रा एवं आउटरिच वर्कर सूर्य प्रकाश ओझा ने बच्चों को शारीरिक लैंगिक एवं मानसिक हिंसा के प्रति सतर्क किया।
विज्ञापन

उन्होंने 18 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं के संबंध में बताया तथा पात्रों को इन कार्यक्रमों से आच्छादित करने का आश्वासन दिलाया। जिसमें कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, दिव्यांग बच्चों के लिए अनुदान सहायता, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का कब और कैसे समुचित उपयोग किया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को नशामुक्त एवं स्वास्थ्य वर्धक पोषण आहार, स्वच्छता पर विशेष बल देने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अलका राय, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed