फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girls made aware about safety

Sant Kabir Nagar News: बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Fri, 17 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 17 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Girls made aware about safety
एएच इंटर कालेज दुधारा में बालिकाओं को जागरूक करतीं पुलिसकर्मी
सेमरियावां। एएच एग्री इंटर काॅलेज उजियार दुधारा में मिशन शक्ति के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तीकरण के लिए दुधारा पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिला आरक्षी राजमणि सिंह ने महिलाओं और लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए अपने अधिकारों तथा सरकार की सुविधाओं के उपयोग करने की जरूरत बताई। कहा कि अपनी समस्याओं के बारे में माता-पिता को अवश्य बताएं। उन्होंने महिला सुरक्षा के लिए शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी परामर्श केंद्र, मिशन शक्ति कक्ष की सुविधा के बारे में बताया। उन्होंने निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि की भी जानकारी दी। इस दौरान पैंफ्लेट का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां ने की। संचालन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर राव, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, मुनीर आलम, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद शाहिद, अब्दुस्सलाम, ओबैदुल्लाह, कमरे आलम सिद्दीकी, जुबेर अहमद, मुहम्मद परवेज अख्तर, नसीम अहमद, ओजैर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed