फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl's dead body found hanging in the room

Sant Kabir Nagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Sat, 22 Apr 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found hanging in the room
धनघटा/ रोसया बाजार। क्षेत्र के मूडाडीहा गांव में शनिवार की सुबह किशोरी का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजनों के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

कौशल्या पत्नी राजमन ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी नेहा शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रही थी। शनिवार की सुबह नेहा कमरे से बाहर नहीं निकली। वह बेटी के कमरे में गईं। वहां देखा कि बेटी का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के फंदे में लटका था। कौशल्या ने बताया कि बेटी ने आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया, यह समझ में नहीं आ रहा है। बेटी की मौत से परिजन गमगीन थे।
विज्ञापन

एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed