{"_id":"673a31b1b7f468f46a0d6fbe","slug":"girls-body-found-in-river-after-two-days-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-123958-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: युवती का दो दिन बाद नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: युवती का दो दिन बाद नदी में मिला शव
Sun, 17 Nov 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के रोसयाबाजार गांव निवासी अंजू (22) पुत्री स्व. हरीराम अग्रहरि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गांव वालों के साथ मैंदी घाट पर नहाने गई थी। वह गहरे पानी में जाने के वजह से डूब गई। जिसकी लिखित सूचना पुलिस को दी गई। एनडीआरएफ की टीम नदी में शनिवार को खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
रविवार को नहाने गए कुछ लोगों ने नदी में उतराया शव देखकर सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालवाया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी रजनीश कुमार राय ने बताया कि मृतका की मां पार्वती देवी और परिजनों ने शव की पहचान अंजू पुत्री हरिराम अग्रहरि के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।