{"_id":"667482225af9c90b6105cfd4","slug":"girlfriend-created-ruckus-when-she-reached-boyfriends-house-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-116412-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा
Fri, 21 Jun 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
बघौली। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बघौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ लेकर चौकी पर आई।
जानकारी के अनुसार प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ उसके घर पर रहने की जिद्द पर अड़ गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस व परिवार के लोगों ने उसे समझा बुझाकर पुलिस चौकी पर ले आए। पुलिस की पूछताछ में पाया गया कि दो वर्षो से पड़ोस के गांव की 22 वर्षीय प्रेमिका और 25 वर्षीय प्रेमी का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पूर्व प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने के लिए घर पर आई थी। तब हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद किसी तरह लड़की वापस गई थी।
पुलिस से प्रेमिका ने बताया कि दो दिन पहले उसका प्रेमी घर में घुस आया था। जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसे अपने घर से निकाल दिया हैं। वह अपने चाचा के घर में रह रही है। अब वह कहां जाए यह समझ में नही आ रहा है। इसी वजह से प्रेमी के साथ रहने आई है। दो घंटे तक लड़की लड़के के साथ रहने की जिद करती रही। पुलिस के पहुंचने पर प्रेमी वहां से फरार हो गया। प्रेमी के पिता ने बताया कि उनका बेटे से कोई लेना-देना नहीं हैं। वह घर से बाहर जाकर जो इच्छा हो करे।