फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girlfriend commits suicide after boyfriend refuses to marry her

Sant Kabir Nagar News: प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका ने की खुदकुशी

Tue, 18 Feb 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend commits suicide after boyfriend refuses to marry her
बेलहर। बेलहरकला थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मामले में किशोरी की मां ने प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि सोमवार की देर शाम एक 17 वर्षीय किशोरी ने छत की कुंडी में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि दुधारा थानाक्षेत्र के मीरापुर निवासी दिनेश कुमार उर्फ पट्टू उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। जब शादी की बात की गई तो उसके पिता बद्रीनाथ तथा माता सुभावती ने दहेज की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें दहेज में मोटरसाइकिल, चेन और अंगूठी चाहिए थी। लेकिन परिवार यह सब देने में सक्षम नहीं था। इसके बाद परिवार के लोगाें ने शादी से इनकार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed