फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girl dies due to pickup

पिकअप की चपेट से बालिका की मौत

Wed, 13 Jul 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to pickup
पिकअप की चपेट से बालिका की मौत
विज्ञापन

घर के सामने खेल रही थी डिंपल
धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली क्षेत्र के डुमरिया में बुधवार को घर के सामने खेल रही पांच वर्षीय बालिका की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि अनियंत्रित पिकअप के पेड़ से टकरा जाने से चालक भी घायल हो गया।
देर शाम इस मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। महुली क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी दीपक यादव की पांच वर्षीय बेटी डिंपल घर के सामने नहर के पास खेल रही थी। उसी दौरान पिकअप की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन

हादसे में घायल बालिका को लोग सीएचसी नाथनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक से जानकारी ले ली गई है। इस मामले में साधू शरण की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed