फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gifts of the Tameshwarnath Corridor, Bakhira Eco-tourism, and a Critical Care Unit to be received.

Sant Kabir Nagar News: तामेश्वरनाथ कॉरिडोर, बखिरा इको-टूरिज्म, क्रिटिकल केयर यूनिट की मिलेगी सौगात

Tue, 11 Aug 2026 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gifts of the Tameshwarnath Corridor, Bakhira Eco-tourism, and a Critical Care Unit to be received.
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनपदवासियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री तामेश्वरनाथ धाम, बखिरा इको टूरिज्म, क्रिटिकल केयर यूनिट सहित कई कार्यों की सौगात देंगे। इसके साथ ही बस डिपो, वृद्धाआश्रम का शिलान्यास भी प्रस्तावित है। यह परियोजनाएं अमल में आईं तो जिले के विकास की रफ्तार तेज हो सकती है।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं की कुल लागत 684 करोड़ 77 लाख 18 हजार है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तामेश्वरनाथ धाम काॅरिडोर भी शामिल है। प्रशासन के मुताबिक, तामेश्वरनाथ मंदिर 2041.49 लाख की लागत से कॉरिडोर योजना के तहत पर्यटन विकास के कार्य कराएं जाएंगे। जिसका मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 156 लाख से बखिरा झील के पास इको टूरिज्म का कार्य, जिला चिकित्सालय में 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट, मीरगंज में 1442.13 लाख रुपये से बस डिपो व कार्यशाला के निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही चकदही में 164.81 लाख से वृद्धा आश्रम का निर्माण, तामेश्वरनाथ मंदिर में 93.29 लाख रुपये से सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न मार्गों के चौड़ीकरण कार्यों का भी शिलान्यास होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed