फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ghagra river

घाघरा में लापता युवक का सुराग नहीं

Thu, 03 Sep 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
ghagra river
भाई ने गांव के एक शख्स पर हत्या करके शव छिपाने का आरोप लगाते हुए दी तहरीर आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/ रोसया। क्षेत्र के गागरगाड़ गांव निवासी लापता हुए युवक के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। लापता युवक के भाई ने गांव निवासी एक युवक पर हत्या करके लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। वहीं पुलिस लापता युवक को तलाश रही है।

गागरगाड़ निवासी 18 वर्षीय संतोष पुत्र निर्मल बुधवार शाम से लापता है। उसके साथ गए युवक उसके घर सूचना दी कि संतोष घाघरा नदी में नहाते समय डूब गया। लापता युवक का कपड़ा नदी के किनारे मिला। तभी से पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश घाघरा में करवा रही है। लापता हुए युवक के भाई अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने पर पहुंच कर गांव निवासी एक युवक पर संतोष की हत्या करके शव छिपाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। अशोक का आरोप है कि उसका भाई अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए गांव निवासी युवक के साथ खलीलाबाद गया था। शाम के समय भाई को साथ लेकर जाने वाला युवक उनके घर पहुंचा और बाइक खड़ी करके चला गया। जब उसे रोक कर संतोष के बारे में पूछा की गई तो वह बगैर कुछ बताए ही भाग निकला। संतोष के कपड़े घाघरा नदी के किनारे मिले। शक है कि संतोष को मारकर नदी की तेज धारा में फेंक दिया गया है। एसओ सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लापता हुए संतोष की तलाश कराई जा रही है। तहरीर मिली है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed