फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ghagra, Rapti people struck by boom

घाघरा, राप्ती के उफान से सहमे लोग 

Fri, 29 Jul 2016 11:43 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 29 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ghagra, Rapti people struck by boom
त‌िवारीपुर के पास राप्‍ती कटान कर रही है। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर जिले में राप्ती और घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को खतरे के निशान से राप्ती 12 और घाघरा 29 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। इससे दोनों नदियों और इनके बंधों के किनारे बसे लोग सहमे हुए हैं। जानकारी पर डीएम, एसपी ने सिंचाई विभाग के अफसरों के साथ राप्ती के करमैनी-बेलौली तटबंध का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


मेंहदावल ब्लॉक के पूर्वी- उत्तरी क्षेत्र से होकर गुजर रही राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी सूचना पर शुक्रवार दोपहर बाद जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय, सिंचाई विभाग के एससी महेश्वरी प्रसाद तटबंध पर पहुंच गए। जहां जिलाधिकारी ने तटबंध के खैरा मंदिर के समीप जलस्तर  कटान का निरीक्षण किया। वहीं सपा नेता अर्जुन यादव ने जिलाधिकारी को कटान व तटबंध पर हो रहे पिच निर्माण में अनियमितता की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


वहीं एससी सिचाई विभाग ने बेलौली, विशुनपुर बांगर, तिवारीपुर, नौगों अतिसंवेदनशील स्थान पर हो रही कटान का निरीक्षण किया। यहां तैनात जूनियर इजीनियरों से जलस्तर व कटान के बाबत बात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हालात यह है कि बढ़ते जलस्तर के कारण जहां नदी व तटबंध के   बीच सैकड़ों बीघे फसल जलमग्न हो गई, वहीं किसान पशुओं के चारे के लिए जान जोखिम मे डालकर मक्के की फसल को पानी में घुसकर काट रहे हैं। डीएम ने बताया कि करमैनी-बेलौली   तटबंध पर राप्ती का जलस्तर बढने से तटबंध पर दबाव बढ़ा है। जहां भी कटान की संभावना है वहां आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा गया है। तटबंध सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाघरा और राप्ती खतरे के निशान के पार ः संतकबीरनगर।घाघरा की डेंजर लाइन 92.730 मीटर है। शुक्रवार सुबह आठ बजे नदी का बहाव 92.985 मीटर और शाम चार बजे 93.020 मीटर था। वहीं राप्ती की डेंजर लाइन 79.50 मीटर है। यहां सुबह आठ बजे बहाव 79.60 और शाम चार बजे 79.62मीटर था। जबकि कुआनो की डेंजर लाइन 78.65 मीटर है। यहां सुबह नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 75.860 और शाम चार बजे 75.850 मीटर था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed