{"_id":"62daff0fe4c8b44304684f3d","slug":"ghaghara-river-increasing-danger-at-50-houses-khalilabad-news-gkp444607277","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायघाट दक्षिणी गांव के 50 लोगों के घर घाघरा नदी की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायघाट दक्षिणी गांव के 50 लोगों के घर घाघरा नदी की जद में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट दक्षिणी गांव के 50 लोगों के घर घाघरा नदी की जद में
धनघटा। दो दिन से हो रही बारिश की वजह से एमबीडी बांध की मरम्मत का कार्य ठप हो गया है। इधर, घाघरा नदी बढ़ाव के साथ कटान भी शुरू कर दी है। इससे गायघाट दक्षिणी गांव के 50 लोगों के मकान कटान की जद में आ गए हैं।
बृहस्पतिवार से हो रही बारिश के बीच घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से तुर्कवालिया नायक के पास चल रहा एमबीडी बांध की मरम्मत का कार्य बंद हो गया। मरम्मत कार्य अधूरा रहने से गांव के लोग बांध की मजबूती के मद्देनजर चिंतित हैं। क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार, हरिराम, शुभकरन, अशोक कुमार, देवनाथ आदि का कहना है कि समय से बांध की मरम्मत का कार्य सिंचाई विभाग ने शुरू नहीं किया। इससे बांध की मरम्मत पूर्ण नहीं हो सकी। पिछले वर्ष नदी ने यहां पर दबाव बनाकर बांध पर खतरा उत्पन्न कर दिया था।
गांव वालों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूर्ण न होने से बांध पानी का दबाव सहन नहीं कर पाएगा। उधर, एमबीडी बांध और घाघरा नदी के बीच बसे गायघाट दक्षिणी में कटान के कारण 50 लोगों के मकान नदी की जद में हैं। ग्राम प्रधान बालेंद्र उर्फ पप्पू ने बताया कि नदी की कटान से ईश देव, राम दरस, बुद्धिराम, सुरेंद्र, दिलीप, मिठाई, धर्मेंद्र, नंदू, ताराचंद, सुंदर, प्रदीप, नागेंद्र समेत 50 लोगों के मकान कटान की जद में आ गए हैं। इन लोगों का मकान कटान स्थल से चार से पांच मीटर की दूरी पर है। नदी की कटान तेज हुई तो इन लोगों के मकान नदी की धारा में समाहित हो जाएंगे। तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। राजस्व विभाग की टीम मौके पर कैंप कर रही है।