{"_id":"640e19dcd3b493862200a1d4","slug":"get-ultrasound-done-in-private-government-will-give-money-khalilabad-news-c-7-1-82782-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: प्राइवेट में कराएं अल्ट्रासाउंड, सरकार देगी पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: प्राइवेट में कराएं अल्ट्रासाउंड, सरकार देगी पैसा
Sun, 12 Mar 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
पैथोलॉजी संचालक को 250 रुपये प्रति अल्ट्रासाउंड मिलेगा
पहले चरण में इसका लाभ सीएचसी पर रजिस्टर्ड गर्भवती को मिलेगा
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब अल्ट्रासाउंड के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत यदि सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है तो प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। सरकार अल्ट्रासाउंड संचालक को 250 रुपये के हिसाब से भुगतान करेगी। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा।
सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए सीएचसी और पीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह महिलाओं को बाहर पैथोलॉजी पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होता है, पर वहां पर सीएचसी और पीएचसी में इलाज कराने वाली गर्भवती महिलाओं का पहुंच पाना मुश्किल होता है। मजबूरी उन्हें प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है।
गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने सीएचसी पर रजिस्टर्ड गर्भवती को प्राइवेट में अल्ट्रासाउंड कराने की योजना शुरू की है। रजिस्टर्ड गर्भवती को अस्पताल के पास के अल्ट्रासाउंड संचालक के वहां ले जाकर अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओं का आधार कार्ड नंबर समेत अन्य जरूरी कागजात की फोटो कापी रजिस्ट्रेशन में ले लिया जाएगा। इसमें वही गर्भवती महिलाएं पात्र होंगी जिनका नाम सीएचसी में दर्ज होगा।
विज्ञापन
...
कोट
सीएचसी में इलाज कराने वाली गर्भवती महिलाओं का जरूरत पड़ने पर अल्ट्रासाउंड अब विभाग कराएगा। प्राइवेट पैथोलॉजी संचालक को इसके लिए 250 रुपये प्रति अल्ट्रासाउंड के तहत भुगतान किया जाएगा। इसके लिए सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार गर्भवती महिलाओं का जरूरत के अनुसार अल्ट्रासाउंड कराएं।
डॉ. मोहन झा, अपर सीएमओ