फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Get the names of the missing voters included in the list: DM

छूटे मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराएं : डीएम

Wed, 21 Jan 2026 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 21 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Get the names of the missing voters included in the list: DM
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को लेकर सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएं। साथ ही छूटे मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराया जाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मतदाता सूची में डुप्लीकेट नाम, मृतक, शिफ्टेड मतदाताओं का नाम यदि मतदाता सूची में अंकित है तो उन मतदाताओं का फॉर्म 7 भरकर नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं। जिन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में त्रुटि पूर्ण है, वह मतदाता अपना नाम फॉर्म 8 भरकर शुद्ध करवा सकते हैं। विभिन्न बिंदुओं पर आंकड़े बार जानकारी प्राप्त करते हुए डीएम ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व गाइड लाइन के तहत समयबद्धता व गुणवत्तापूर्ण कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, पीडी विजयंत सिंह, डीसीएनआरएलएम प्रवीण कुमार मिश्र, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, डीपीआरओ मनोज कुमार, बांट माप अधिकारी वीपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed