फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Geeta Pushpajeevi and Vikas Kumar were winners in Yogasana competition.

Sant Kabir Nagar News: योगासन प्रतियोगिता में गीता पुष्पजीवी और विकास कुमार रहे विजेता

Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Geeta Pushpajeevi and Vikas Kumar were winners in Yogasana competition.
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के 44 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। विजेता शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि समय-समय पर शिक्षकों के बीच भी प्रतियोगिता कराई जाती है, जिससे वे स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विजयी प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

योगासन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गीता पुष्पजीवी अनुदेशिका कंपोजिट विद्यालय जिगना एवं पुरुष वर्ग में विकास कुमार सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय बनकसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक को राज्य स्तर पर होने वाली योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। निर्णायक मंडल में योग विशेषज्ञ मैथिली शर्मा, स्तुति सिंह, डॉ राघवेंद्र प्रताप, डॉ आराधना गोस्वामी, अभीष्ट देव पांडेय ने निर्णायक की भूमिका निभागई। इस अवसर पर नोडल प्रवक्ता उपेंद्र यादव, विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, रेनू चौधरी, सत्य प्रकाश पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed