फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gater in overflow

रुक-रुक कर हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव

Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
gater in overflow
रुक-रुक कर हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन

- ओवरफ्लो हुईं नालियां, सड़कों पर पसरी गंदगी
- गड्ढा युक्त सड़कों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पिछले 36 घंटे से कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश हो रही है। सोमवार को दिन में जमकर बारिश हुई, जिसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया। नगर पालिक परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में नालियां ओवरफ्लो हो गईं और उसका गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है।

सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश होती रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक तेज बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे तक बारिश के चलते जिला अस्पताल गेट, सीएमओ कार्यालय गेट, मेंहदावल बाईपास रोड, तितौवा, मड़या, विधियानी, गोलाबाजार, बरदहिया बाजार, जनता मार्ग, मीट मंडी से बंजरिया जाने वाला मार्ग पर जगह-जगह जलभराव हो गया। पटरियों पर खड़े वाहनों के पहिये पानी में डूबे रहे। नालियां ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर आ गया, ऐसे में पैदल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विधियानी मार्ग पर जगह-जगह सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। कारण यह है कि गड्ढे और सड़क का अंतर पता नहीं चल रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की ईओ बीना सिंह ने कहा कि समय-समय पर नालियों की सफाई कराई जा रही है, ताकि जल भराव न हो। उन्होंने कहा कि लोग घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा नालियों में ही फेंक दे रहे हैं, जिससे दिक्कत आ रही है, उन्होंने कहा कि लोग कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही रखें। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश मुसीबत बन गई है। धनघटा, नाथनगर, शनिचरा बाजार, बखिरा, मेंहदावल, नंदौर, बेलहरकला, सेमरियावां आदि क्षेत्रों में भी भारी जल भराव हो गया है। सडकें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed