फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gas cylinder burst while cooking, hut burnt

Sant Kabir Nagar News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फटा, झोपड़ी जली

Tue, 16 Apr 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Apr 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder burst while cooking, hut burnt
मेंहदावल क्षेत्र के कौवाठोर ग्राम पंचायत की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के कौवाठोर ग्राम पंचायत में भोजन बनाते समय एक झोपड़ी में गैस सिलिंडर विस्फोट हो गया। विस्फोट होते ही घर में आग लग गई। झोपड़ी धूं-धूं कर जलने लगा। लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।

कौवाठोर निवासी रामनयन की सप्तमी कुंड के पास झोपड़ी है। सोमवार की सुबह आठ बजे परिवार के लोग खाना बना रहे थे। अचानक से गैस सिलिंडर में आग लग गया। इसके बाद परिवार के लोग घर के बाहर निकल गए। उसी दौरान सिलिंडर में विस्फोट हो गया। तेज आवाज के साथ घर में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, चारपाई, जेवर जलकर राख हो गया। इस दौरान घर के अंदर बंधी एक बकरी झुलसकर मर गई। ग्राम प्रधान प्रह्लाद ने राजस्व विभाग की सूचना दी है। एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि मौके पर राजस्व कर्मियों को भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed