फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Garbage is thrown near primary school, danger of spreading infectious disease

Sant Kabir Nagar News: प्राथमिक विद्यालय के पास फेंका जाता है कूड़ा, संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा

Mon, 14 Oct 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 14 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Garbage is thrown near primary school, danger of spreading infectious disease
- रसूलाबाद गांव में दो सफाई कर्मियों की भी तैनाती
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत में कूईंकोल, घनश्यामपुर गांव भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। क्षेत्र के रसूलाबाद में प्राथमिक विद्यालय के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य खराब होने का खतरा बना हुआ है। कूड़े के ढेर के दुर्गंध से संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका बनी हुई है।
ग्राम पंचायत रसूलाबाद की आबादी लगभग तीन हजार है। इस ग्राम पंचायत में कूईंकोल, घनश्यामपुर गांव भी शामिल हैं। ग्राम पंचायत में साफ सफाई के लिए दो सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है ताकि गांव में गंदगी न रहने पाए। इसके उलट रसूलाबाद गांव से निकलने वाले कूड़े व कचरे को प्राथमिक विद्यालय के निकट फेंक दिया जाता है, जिससे यहां पढ़ने वाले नौनिहालों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

गांव के अजय गोस्वामी ने बताया कि उनके ग्राम पंचायत में कहने को दो सफाई कर्मचारी की नियुक्ति हुई है लेकिन उन्हें कभी स्वयं झाड़ू लगाते नहीं देखा गया है। विकास यादव ने बताया कि गांव में सफाई के नाम पर कागजों में स्वच्छता ही सेवा अभियान का पखवाड़ा चलाया गया है, जबकि पूरे गांव की नाली गंदगी से पटी पड़ी है। वीरेंद्र यादव का कहना है कि गांव की साफ सफाई भगवान भरोसे ही चल रही है क्योंकि सफाई कर्मियों के द्वारा स्वयं काम करने के बजाय मजदूर लगा कर कभी कभार सफाई करा दिया जाता है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल यादव ने बताया कि जल्द ही गांव में सफाई करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed