फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gantantra diwas celebrated

धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

Thu, 27 Jan 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
gantantra diwas celebrated
पुलिस लाइन में परेड़ की शलामी लेती डीएम ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस
विज्ञापन

शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के हर भवनों पर फहराया गया तिरंगा
पुलिस लाइंस में डीएम ने परेड की सलामी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 73वां गणतंत्र दिवस शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीणांचलों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार को तकरीबन हर भवन पर तिरंगा फहराया गया। सुबह सात बजे से बैंड बाजे और बिगुल के साथ एनसीसी और स्काउट गाइड ने प्रभात फेरी निकाली। साथ ही झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी और शहीदों को नमन किया। देर शाम तक रंगारंग कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।
पुलिस लाइंस में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम दिव्या मित्तल ने पुलिस परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों को याद कर देश सेवा का संकल्प हर देशवासियों को लेना होगा। शहीदों को याद करना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान बना, जिससे देश के नागरिकों को मूल अधिकार मिला। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर बेहतर कार्य करने वालेे पुलिस कर्मी, समाज सेवी आदि सम्मानित किए गए। इस दौरान एसपी डॉ. कौस्तुभ, एडीएम मनोज सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ एसएन श्रीवास्तव, सीओ अंशुमान मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से कलेक्ट्रेट भवन पर झंडा फहराया गया । जिला न्यायालय में जिला जज लक्ष्मीकांत शुक्ल, विकास भवन में सीडीओ डॉ एसएन श्रीवास्तव, डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, बीएसए कार्यालय पर बीएसए दिनेश कुमार, नगर पालिका खलीलाबाद में चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, तहसील खलीलाबाद में एसडीएम नवीन श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। इसी तरह से कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने झंडा फहराया । इससे पहले एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद के 44 वीं बटालियन एनसीसी के महिला एवं पुरुष विंग के कैडे्टस ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान लोगों ने मार्ग पर पड़ने वाली पंडित जवाहर लाल नेहरू और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख स्कूलों में एचआरपीजी कॉलेज पर प्राचार्य डॉक्टर बृजेश त्रिपाठी, एचआर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या आशा यादव, सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अरुंधती, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य यूनुस अख्तर, राजकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर डीपी शाही, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, सेंट थामस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य ने झंडारोहण किया। इसके अलावा जनपद के अन्य प्राईवेट व सरकारी विद्यालयों एवं संस्थानों में झंडारोहण किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपराह्न में वन विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइंस में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरित किया गया। इसी तरह से चकदही स्थित पंचायत भवन पर सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने झंडा फहराया। यहां पर जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, बीडीसी रविंद्र यादव, दिवाकर, रामनारायण चौरसिया, पंकज शर्मा, मोहम्मद ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो है
ग्रामीण क्षेत्रों में भी मना गणतंत्र दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह झंडा फहराया गया। इसके साथ ही लोगों ने गोष्ठी कर शहीदों को नमन किया।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ हरिपूजन सिंह ने झंडा फहराया। इस अवसर पर मुमताज अहमद, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, प्रवीण कुमार यादव मौजूद रहे। सेमरियावां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पर जिला उपाध्यक्ष मो. नजीर व ब्लॉक अध्यक्ष अकरम नजीर ने झंडा फहराया। मोहम्मद हनीफ गर्ल्स इंटर कॉलेज बरगदवा कला में प्रबंधक मसीनुद्दीन, एआरसी पीजी कालेज मूड़ाडीहाबेग में प्रबंधक शमशेर अहमद, जोहरा फैज ए आम गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. शकीलखान, मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकंड्री स्कूल बाघनगर में सहप्रबंधक मो अदनान, अल- हिदायह पब्लिक स्कूल सेमरियावां व गाइडेंस एजूकेशनल सोसायटी सेमरियावां पर अध्यक्ष हदीसुल्लाह, एएच इंटर कॉलेज पैड़ी में प्रबंधक सुहेल अहमद, जेएन पब्लिक स्कूल पचदेउरी में प्रबंधक डॉ. बी आलम, जामिया अरबिया दरियाबाद में मुहतमिम मौलाना नूरूल हुदा कासमी, अब्दुल हकीम अब्दुल कलाम प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज महुआरी में प्रबंधक हाजी मो. शफीक, रिलैक्सो डिमोसिवियर बरगदवा कला में मालिक अब्दुल्लाह खान, अल-हुदा पब्लिक स्कूल सेमरियावां व चैनपुरवां में प्रबंधक फैजान अहमद, जूनियर हाईस्कूल सेमरियावां में प्राथमिक शिक्षक संघ जिला उपाध्यक्ष जफीर करखी व बीआरसी पर बीईओ ऋषिकेश सिंह, कंपोजिट विद्यालय करही में इंचार्ज प्रधानाध्यापक खालिद महमूद, सीएचसी सेमरियावां में अधीक्षक डॉ. जगदीश पटेल, पुलिस चौकी बाघनगर पर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने झंडा फहराया।
धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार नाथनगर ब्लॉक परिसर में प्रमुख रामवृक्ष यादव और बीडीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। इस मौके पर एडीओ पंचायत विश्राम प्रसाद, तरुण शांडिल्य, हनुमान शुक्ल, विनय तिवारी, एपीओ अतुल जायसवाल, धर्मेंद्र यादव, विश्राम प्रसाद, गणेश त्रिपाठी, विकास श्रीवास्तव, नीलम शर्मा, दिलीप कुमार गौड़, उदयराज यादव, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे। तहसील भवन पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, धनघटा थाने पर एसओ विनय कुमार पाठक, पौली ब्लॉक पर प्रमुख राम मिलन यादव, हैंसर ब्लॉक पर बीडीओ अमरेश सिंह, रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज ठाकुराडाड़ी पर प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार पर प्रबंधक उदयभान यादव, राम विभूति यादव बाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा पर प्रबंधक वीरेंद्र यादव, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज गागर गाड़ पर प्रबंधक उत्तम चंद्र चौधरी, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर पर सूर्या ग्रुप के एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और विद्यालय के एमडी राकेश चौबे ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत मगहर में चेयरमैन संगीता वर्मा, संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह, संतकबीर स्नाकोत्तर महाविद्यालय में प्रबंधक राकेश मिश्रा, अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इंटर कॉलेज गड़सरपार में प्रधानाचार्य खालिद खान, स्टेट बैंक में प्रबंधक, सिंडिकेट बैंक में प्रबंधक, शहीद रामप्रताप शिशु शिक्षा मंदिर में प्रबंधक व पूर्व चेयरमैन अश्वनी गुप्त, जीनियस चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रबंधक मुजीबुर्रहमान, संत कबीर कमाल जूनियर हाईस्कूल में पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, पुलिस चौकी मगहर में चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय, प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में प्रधानाचार्य भीमशंकर कन्नौजिया, स्वामी विवेकानंद ज्ञानपीठ इंटर कॉलेज में प्रबंधक मंगल प्रसाद बर्मा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बयारा में राकेश कुमार, मदरसा दारुलउलूम बरकातिया में प्रधानाचार्य कारी मोहम्मद नसीम बरकाती, मदरसा सय्यदुल उलूम में मौलाना वलीउल्लाह, कसीमुन्निशा बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक काजी अदील, पंडित जनार्दन मिश्रा इंस्टीट्यूसन में चेयरमैन जनार्दन मिश्र ने झंडा फहराया।

रोसयाबाजार प्रतिनिधि के अनुसार पौली ब्लॉक पर प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव, पुलिस चौकी पौली पर बिनोद दुबे, छपरामगर्बी में देवेंद्र यादव, धौरहरा में उदयराज अग्रहरी, शिवबखरी में सुनील सिंह, कम्पोजिट विद्यालय चकिया में बलबीर यादव, पचरा में रमेश यादव, प्रा. स्वास्थ्य केंद्र रोसयाबाजार में रजनीश उपाध्याय, प्रावि पौली में अताउलहक, बरगदवा में कृष्ण जीवन यादव ने झंडा फहराया। बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार बेलहर ब्लॉक पर बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी, पीएचसी पर डॉ. श्वेतांक सिंह, आईटीआई मेंहदावल भगौसा में प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव, बीआरसी पर बीईओ जनार्दन प्रसाद यादव, बीएनएसएन राय एजुकेशनल एकेडमी पर प्रबंधक अरुण कुमार राय, एस आरएस एजुकेशनल एकेडमी पर प्रबंधक टुनटुन राय, बेलहर थाने पर एसओ संतोष कुमार मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय बालेपार में प्रधान नेपाल उर्फ पिन्टू, प्राथमिक विद्यालय पड़िया में प्रधान फूलचंद यादव, प्राथमिक विद्यालय मढ़ियापार में प्रधान राजेश्वर सिंह उर्फ राजू सिंह, प्राथमिक विद्यालय देवपुर में प्रधान जोखन प्रसाद चौधरी, प्राथमिक विद्यालय कुसुरु कलां में प्रधान सैय्यद दानिश, प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया प्रधान हरिप्रताप सिंह ने झंडा फहराया। हरिहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार आरपी यादव पीजी कॉलेज में प्रबंधक कृष्ण चंद यादव, कालिका प्रसाद साधू शरण इंटर कॉलेज में परमात्मा पांडेय ने झंडा फहराया। बखिरा प्रतिनिधि के अनुसार बखिरा थाने पर एसओ अनिल कुमार, बखिरा चौकी प्रभारी हरेंद्र पाठक, पक्षी विहार कार्यालय रणविजय सिंह, नगर पंचायत कार्यालय बखिरा में ईओ प्रदीप शुक्ला, वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा में प्रधानाचार्य राजकपूर तिवारी, पंडित यदुनाथ राधेरमण सरस्वती शिशु मंदिर में ओमप्रकाश सिंह, सरस्वती मेमोरियल एकेडमी में डॉ. विभूतिराम त्रिपाठी, आदर्श शिक्षा बालबिहार बखिरा में प्रधानाचार्य अनुराधा बरनवाल, सरस्वती शिशु मंदिर बघुआ में प्रधानाचार्य रामनिधि तिवारी, विद्या इंटरनेशनल एकेडमी में प्रबंधक विजय प्रताप सिंह, मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत तनवीरुल इस्लाम अमरडोभा में प्रधानाचार्य मौलाना मुकर्रम, मदरसा दारूल उलूम मोहम्मदिया अमरडोभा में प्रधानाचार्य आफाक अहमद, मदरसा मिस्बाहुल उलूम में प्रधानाचार्य मुजफ्फर हुसेन ने झंडा फहराया। धर्मसिंहवा प्रतिनिधि के अनुसार जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर प्रधानाचार्य संतोष सिंह, आदर्श विद्या विलास संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रासन मिश्र, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज मेंहदूपार संस्थापक रामचंद्र शुक्ल ने शिक्षकों की मौजूदगी में झंडा फहराया। सांथा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख अरविंद जायसवाल, सीएचसी सांथा पर अधीक्षक डॉ. यूएच अंसारी, रामनरेश चौधरी कृषक इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी पर प्रधानाचार्य राकेश चौधरी, विंदेश्वरी जानकी महाविद्यालय पर प्रबंधक अनिल कुमार चौधरी, चंद्रावती चौधरी महिला महाविद्यालय फुलवरिया पर संरक्षक रामनरेश चौधरी, बालगंगाधर तिलक इंटर कॉलेज झुड़िया पर प्रधानाचार्य संदीप चौबे, डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर कॉलेज गोपालपुर, प्राथमिक विद्यालय लेदवाश्रीपाल पर सपा नेता अनवारुल हक, प्राथमिक विद्यालय गोबरौड़ी पर सपा युवजनसभा के प्रदेश सचिव मुकेश यादव यादव ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed