फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gangsters accused of murder and other cases

Sant Kabir Nagar News: हत्या समेत अन्य मामलों के आरोपियों पर गैंगस्टर

Sat, 25 Jul 2026 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Gangsters accused of murder and other cases
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हत्या समेत गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त एक संगठित गिरोह के खिलाफ गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार गिरोह का नेतृत्व अमन सिंह उर्फ पिंटू करता है जबकि उसके तीन साथियों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना अमन सिंह उर्फ पिंटू निवासी अनई, थाना कोतवाली खलीलाबाद है। उसके साथ रणवीर सिंह उर्फ रणबीन उर्फ आलोक सिंह, विवेक कुमार शुक्ला उर्फ लल्ला शुक्ला तथा चंदन सिंह गिरोह के सक्रिय गुर्गे हैं।
विज्ञापन

सभी ने आर्थिक, भौतिक एवं अन्य अवैध लाभ अर्जित करने तथा क्षेत्र में वर्चस्व कायम रखने के उद्देश्य से गिरोह बनाकर हत्या जैसे अपराध किए।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास का परीक्षण कर गैंग चार्ट तैयार किया गया, जिसे 17 जुलाई को डीएम ने अनुमोदित किया। जांच में पाया गया कि अपराधों के आधार पर पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ जय प्रकाश दूबे का कहना है कि गिरोह के सदस्यों की गतिविधियां समाज विरोधी हैं और इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की पहल की गई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।ख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed