{"_id":"665a44f254c6bd344f089504","slug":"gang-rape-of-woman-by-mixing-intoxicant-in-cold-drink-three-accused-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-115363-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। आरोपियों ने नशे के हाल में चार पहिया गाड़ी के भीतर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में चार पहिया गाड़ी को कब्जे में लिया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी पांच दिसंबर 2023 को कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव में हुई। आरोप है कि शादी में शिवकुमार उर्फ शिव मौर्या जो फोटो स्टूडियो मिक्सिंग लैब व जनसेवा केंद्र में चलाता है। वह वीडियो रिकाॅर्डिंग के लिए उसके घर पर आया था। शादी के दिन ही वह उसको छेड़ रहा था। शिकायत उसने अपने परिवारीजनों से की तो समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया था। शादी के बाद शिवकुमार उर्फ शिव मौर्या ने फोटो व वीडियो को एडिट करके अश्लील बना दिया। इसको उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा।
26 मई की शाम शिवकुमार उर्फ शिव मौर्या निवासी जंगलऊन टोला बलुअरा, राहुल मौर्या निवासी कोडरा उर्फ खोझवा थाना सहजनवां जिला गोरखपुर तथा प्रशांत ग्राम खटौली बड़गो थाना कोतवाली खलीलाबाद के साथ चार पहिया वाहन लेकर उसके ससुराल के पास आए और अश्लील फोटो व वीडियो पति को दिखाने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाया। वह मिलने गई तो शिवकुमार अपने दोनों साथियों के साथ गाड़ी में बैठा लिए और सहजनवां लेकर गए। सहजनवां में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसको पिला दिया। तीनों ने नशे में गाड़ी में दुष्कर्म किया। इसके बाद नौका बिहार गोरखपुर ले गए, वहां पर भी तीनों ने दुष्कर्म किया। बाद में गाड़ी से धकेल कर भगा दिया। वह किसी तरह घर पहुंची और पति को जानकारी दी। सीओ ब्रजेश सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है।