{"_id":"678aa08b1b021121730b1f99","slug":"gang-rape-accused-arrested-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-127220-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 17 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
- क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास से आरोपी की हुई गिरफ्तारी, भेजा जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव के अगुवाई में पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सुनील कुमार विश्वकर्मा निवासी जंगल खुर्द गोड़वा को 16 जनवरी को रात 9:15 बजे बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोपी समेत पांच नामजद एवं तीन व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ नौ जनवरी को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी उसे 23 मई 2024 को बालूशासन पुल के पास सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पहले से मौजूद लोगों ने उसके साथ असलहे के बल पर दुष्कर्म किया कोतवाल ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।-- -- -- -- --
प्रधान व उनके समर्थकों के शामिल होने की चर्चा
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में क्षेत्र के एक प्रधान व उनके समर्थकों के भी शामिल होने की चर्चा तेज है। जिनके संलिप्तता की जांच पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर दुष्कर्म के मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने क्षेत्र के बालूशासन पुल के पास से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अपराध रामेश्वर यादव के अगुवाई में पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सुनील कुमार विश्वकर्मा निवासी जंगल खुर्द गोड़वा को 16 जनवरी को रात 9:15 बजे बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोपी समेत पांच नामजद एवं तीन व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ नौ जनवरी को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपी उसे 23 मई 2024 को बालूशासन पुल के पास सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पहले से मौजूद लोगों ने उसके साथ असलहे के बल पर दुष्कर्म किया कोतवाल ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।