फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Full of potholes on BMCT Highway, danger of accident at every step

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी हाईवे पर गड्ढों की भरमार, हर कदम पर हादसे का खतरा

Sun, 04 Aug 2024 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Full of potholes on BMCT Highway, danger of accident at every step
-लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। रखरखाव में लापरवाही व भारी बारिश से क्षेत्र के प्रमुख बीएमसीटी राजमार्ग बदहाल हो गए हैं। कदम-कदम पर बने गड्ढे व उसमें भरा बारिश का पानी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। राहगीरों ने सड़क की मरम्मत कराने की शासन प्रशासन से मांग की है। राजमार्ग पर टड़वरिया से बाराखाल के बीच बाईपास मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
संतोष कुमार उर्फ पिंटू वर्मा, कमलेशचंद्र त्रिपाठी, अमरेश बहादुर सिंह, राकेश कुमार सिंह, रमेश, रामहरि सिंह व अन्य लोगों ने कहा कि बीच-बीच में थोड़ी बहुत मरम्मत का कार्य हुआ। फिर भी सड़क की स्थिति नहीं सुधरी। ट्रक चालक दुखराम मौर्य, पूर्व सिंह, अरविंद कुमार मौर्य, अभयानंद मौर्या, सुमित ने कहा कि राजमार्ग होने के बाद भी बीएमसीटी मार्ग बरसात में गड्ढों में बदल गए हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिम्मेदार सड़क की मरम्मत के प्रति उदासीन हैं।
विज्ञापन

राहगीरों ने बताया कि बीएमसीटी राजमार्ग वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मार्ग बन चुका है। लखनऊ व दिल्ली आदि से नेपाल जाने वाले छोटे व बड़े वाहन इसी मार्ग से जाते हैं। महाराजगंज से बार्डर तक बिहार जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाते हैं। मार्ग पर हर दिन चलने वाले लवकुश तिवारी, गुड्डू तिवारी, सुनील यादव, शत्रुघ्न शुक्ल, राकेश, बृजमोहन, मनमोहन आदि ने बताया कि कौवाठोर, मुड़िला, मिला, कुसुम्हां, कुसुरूखुर्द, रमवापुर में सड़क की दशा बेहद दयनीय है। लोगों ने प्रशासन से बीएमसीटी सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed