{"_id":"6a4429206a705d20de085cbf","slug":"fruit-merchant-from-shanichara-bazaar-dies-in-road-accident-in-lucknow-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153048-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शनिचरा बाजार के फल व्यवसायी की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शनिचरा बाजार के फल व्यवसायी की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के शनिचरा बाजार निवासी आम व्यवसायी की सोमवार की रात लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शनिचरा बाजार निवासी रामनिवास पुत्र हरिलाल आम का थोक व्यापार करते थे। सोमवार की रात वह पिकअप पर लखनऊ से आम लादकर निकले थे कि लखनऊ के पास पिकअप और ट्रेलर में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप सवार रामनिवास (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना जब परिजन को मिली तो उनमें चीख पुकार मच गई।
पत्नी शकुंतला रो-रोकर अचेत हो जा रही हैं। बेटा रवि, राज और बेटी सोनी भी रो रहे थे। बाजार वासियों का कहना है कि रामनिवास व्यवसाय करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके न रहने से परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना के बाद गांव, आसपास व नाते रिश्तेदार घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।