फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fruit diet program promotes mutual love: Upendra

फलाहार कार्यक्रम आपसी प्रेम को बढ़ावा देता है :उपेंद्र

Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fruit diet program promotes mutual love: Upendra
फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 भारतीय जनता पार्टी की ओर से मेंहदावल नगर पंचायत के जायसवाल धर्मशाला उत्तरपट्टी में चैत्र नवरात्र पर्व पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही पार्टी के 2017 के मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।  
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि नवरात्र पर्व पर फलाहार जैसे कार्यक्रम के आयोजन से आपसी सौहार्द और प्रेम को बढ़ावा मिलता है। समाज से छुआ छूत की भावना समाप्त होती है।
विज्ञापन

अपनत्व और भाईचारे का बोध होता है। फलाहार का प्रसाद ग्रहण करना अमृत के समान होता है। नवरात्र आसूरी शक्तियों पर धर्म के विजय से जोड़ते हुए मां जगदंबे द्वारा धर्म की स्थापना करने का प्रसंग सनातन धर्म में आता है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में नवरात्र पर्व पर मां की आराधना एवं दुष्टों का विनाश की जो महत्ता बताई गई है। वर्तमान परिवेश में भी देश के अंदर राष्ट्र विरोधी आसुरी शक्तियां मुखर हो रही है । जिनके संहार के लिए हमेशा संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय ने फलाहार कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, जिला महामंत्री राजेश सिंह, सेतभान राय, अत्रिमुनि राय, भगवानदास जायसवाल, प्रेमचंद तिवारी, राजेश तिवारी, रमाकांत शुक्ल, महातम राय, दीनानाथ राय, अरूण सिंह, दिनेश पांडेय, खुनखुन पांडेय, अनिरुद्ध पांडेय, आशीष सिंह, दिवाकर सिंह, दयाराम मिश्र, जनार्दनलाल श्रीवास्तव, डॉ. योगेंन्द्र भारती, प्रभुदयाल जायसवाल, रविन्द्र लोहिया, डॉ. मुरारीलाल प्रजापति, बटुकनाथ त्रिपाठी, देवेंन्द्र बहादुर सिंह, जितेन्द्र चौबे, कैलाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed