फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   froud passport case

Sant Kabir Nagar News: फर्जी पासपोर्ट से 47 लोग चले गए विदेश

Sat, 27 May 2023 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
froud passport case
संतकबीरनगर। फर्जी पासपोर्ट प्रकरण में अप्रवासन ब्यूरो दिल्ली की रिपोर्ट ने पुलिस को चौंका दिया है। 47 लोग फर्जी पासपोर्ट के सहारे रूस, कांगों, दुबई, बैंकाक, कुवैत, इराक, थाईलैंड, यूनाइटेड अरब अमीरात आदि देशों में जा चुके है। इसमें से फर्जी, नाम पते के सहारे पासपोर्ट बनवा कर विदेश गए 11 लोगों को पुलिस ने चिह्नित भी कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने पासपोर्ट सत्यापन में अनियमितता की शिकायत पर पूर्व सीओ अंशुमान मिश्रा से जांच कराई थी। जांच में वर्ष 2021-22 में कुल 101 पासपोर्ट के सत्यापन में हेराफेरी का मामला सामने आया था। 96 ऐसे लोगों का पासपोर्ट सत्यापन कर दिया गया था, जो दर्शाए गए पते पर रहते हीं नहीं थे, और वे लोग दूसरे जिले के निवासी हैं। इसमें कई लोगों का नाम पता गलत दर्शाया गया। इसके अलावा कई ऐसे लोगों का पासपोर्ट सत्यापन कर दिया गया, जिनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सात मार्च को इस मामले में पासपोर्ट सेल के आरोपी दारोगा कामेश्वर मिश्रा, एलआईयू के मुख्य आरक्षी मनोज पटेल और बिचौलिए वीरेंद्र यादव के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार, जालसाजी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया। उसी दिन पुलिस ने आरोपी एलआईयू के मुख्य आरक्षी और बिचौलिए वीरेंद्र को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी की ओर से पासपोर्ट मुख्यालय लखनऊ और अप्रवासन ब्यूरो दिल्ली को रिपोर्ट भेज कर जानकारी मांग गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक फर्जी पासपोर्ट के सहारे 47 लोग विदेश जा चुके हैं। यह सभी आरोपी दर्ज मुकदमे में वांछित हैं। इन लोगों ने फर्जी नाम पते के आधार पर बिचौलिए के माध्यम से फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवा लिए थे। इन 47 लोगों में से 11 को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। संवाद
-------
यह 11 लोग हुए चिह्नित, जो गए हैं विदेश
अप्रवासन ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद पुलिस नाम, पता बदल कर फर्जी पासपोर्ट बनवाने वालों को चिह्नित कर रही है। इसमें गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र के छपरा निवासी भोला यादव पुत्र रंजीत गलत तरीके से राजू पुत्र गंदा निवासी नेहरू चौक खलीलाबाद का पता दर्शा कर फर्जी पासपोर्ट बनवा कर थाईलैंड चले गए हैं। जबकि गगहा क्षेत्र के ही पचौरा दर्शी गांव निवासी चंदन यादव पुत्र उमाशंकर यादव गलत नाम पता चंदू पुत्र शंकर निवासी नेहरू चौक खलीलाबाद दर्शाकर, गोरखपुर के गोला क्षेत्र के भूपगढ़ बेलही भिरती निवासी अमर यादव पुत्र बेनी यादव गलत नाम पता राघव कुमार पुत्र राम अधार निवासी इमलीडीहा कोतवाली दर्शाकर, गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के मानोकिशुनपुर खजुरी निवासी कमलेश यादव पुत्र स्वर्गीय सुभाष यादव गलत नाम पता अखिलेश पुत्र सुभाष प्रसाद निवासी गुलाम मंझरिया दर्शा कर फर्जी पासपोर्ट बनवा कर थाईलैंड चले गए हैं।
इसी तरह कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के मोरवन निवासी विजय शुक्ल पुत्र महेंद्र शुक्ल गलत तरीके से विजय शुक्ल पुत्र महेंद्र शुक्ल निवासी इमलडीहा कोतवाली का पता दर्शा कर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर यूनाईटेड अरब अमीरात चले गए हैं। गोरखपुर के गगहा क्षेत्र के परसौली निवासी भोलू यादव पुत्र स्वर्गीय दिनेश यादव गलत नाम पता जय प्रकाश यादव पुत्र दिनेश यादव निवासी गांधीनगर मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद दर्शा कर थाईलैंड चले गए हैं। गगहा क्षेत्र के ही रानीपुर निवासी राहुल शाही पुत्र राधेश्याम शाही गलत नाम पता रुद्र प्रताप पुत्र उमाशंकर निवासी इमलीडीहा खलीलाबाद दर्शा कर फर्जी पासपोर्ट बनवा कर थाईलैंड चले गए। गोरखपुर के बडहलगंज क्षेत्र के भिउरा उर्फ अलीगढ़वा निवासी सुनील यादव पुत्र राम अशीष यादव ने गलत नाम पता मंगल कुमार पुत्र जय प्रकाश निवासी इमलीडीहा खलीलबाद दर्शा कर, बडहलगंज क्षेत्र के ही मानखोर निवासी गोविंद कुमार यादव पुत्र गिरिजा यादव ने गलत नाम पता देवेंद्र कुमार पुत्र संतोष निवासी गुलाम मंझरिया खलीलाबाद दर्शा कर फर्जी पासपोर्ट बनवा कर थाईलैंड चले गए है। गगहा क्षेत्र के छपरा निवासी रनधीर पुत्र रामबदन गलत नाम पता घनश्याम पुत्र श्याम बदन निवासी गोडही खलीलाबाद दर्शा कर और उसी क्षेत्र के जगदीशपुर भलुअन निवासी विजय सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह ने गलत नाम पता अमरनाथ पुत्र राम प्रताप निवासी गुलाम मंझरिया खलीलाबाद कोतवाली दर्शा कर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर थाईलैंड चले गए हैं।
-------
लुक आउट सर्कुलर की तैयारी में जुटी पुलिस
अप्रवासन ब्यूरो की रिपोर्ट के बाद पुलिस लुक आउट सर्कुलर की तैयारी में जुटी हुई है।
अभी तक फर्जी नाम पते पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश गए, जिन 11 लोगों को पुलिस ने चिह्नित किया है, उनकी सूचना लखनऊ स्थित अमौसी हवाई अड्डे को देने की रणनीति बना रही है। लुक आउट सकुर्लर में यह व्यवस्था है कि पुलिस देश के किसी भी हवाई अड्डे पर फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश गए लोगों की सूचना देगी, तो वह देश के समस्त हवाई अड्डे पर सूचना पहुंच जाएगी। जब कभी भी फर्जी पासपोर्ट के सहारे विदेश गए लोग लौटेंगे तो हवाई अड्डे पर ही वहां की सुरक्षा एजेंसी उन्हें 24 घंटे के लिए हिरासत में लेकर यहां के एसपी और विवेचक को सूचना देगी। सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर ही यहां की पुलिस को वहां पहुंच कर हिरासत में लिए गए लोगों को अपनी अभिरक्षा में ले लेगी।
-------
विभिन्न तरीके से चिह्नित कर रही पुलिस
फर्जी नाम पता दर्शाकर पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों को पकड़ने में पुलिस विभिन्न तरीके अपना रही है। संबंधित फर्जीवाड़ा करने वाले ने यदि आधार कार्ड से कोई सिमकार्ड खरीदा है, तो उन्हें चिह्नित करने में आसानी है। यदि हवाई जहाज का टिकट बुक कराने के लिए अपने बैंक खाते अथवा किसी परिचित, रिश्तेदार, परिवार के खाते से पैसा ट्रांसफर किया है तो भी उन्हें चिह्नित करने में मदद मिल रही है।

-----------
तथ्य छुपाकर गलत नाम पता दर्शा कर फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाकर 47 लोग थाईलैंड, यूनाईटेड अरब अमीरात, कांगों, बैंकाक, दुबई आदि देश चले गए हैं। इनमें से 11 लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। शेष लोग चिह्नित किए जा रहे हैं। लुक आउट सकुर्लर के तहत इनकी सूचना अमौसी हवाई अड्डे पर दी जाएगी, ताकि जब यह लोग लौटेंगे तो संबंधित हवाई अड्डे पर ही पकड़ लिए जाएं। इस मामले में अब तक नौ लोग जेल भी भेजे जा चुके हैं।
- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed