फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   froud from 150 youth job in foreigen

विदेश में नौकरी के नाम पर डेढ़ सौ युवकों से ठगी

Fri, 12 Jul 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
froud from 150 youth job in foreigen
विदेश में नौकरी के नाम पर डेढ़ सौ युवकों से ठगी
विज्ञापन

- हर युवक से 60 हजार रुपये लेकर थमाया फर्जी वीजा व टिकट
- रूसी दूतावास से संपर्क करने पर खुला मामला, दो पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा (संतकबीरनगर)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक ट्रेवल एजेंसी द्वारा डेढ़ सौ युवकों से लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। एजेंसी संचालकों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीजा और टिकट लेकर 15 युवक 13 जून को दिल्ली स्थित रूसी दूतावास पहुंचे। यहां उन्हें बताया गया कि वीजा और टिकट फर्जी हैं। इस मामले में एक युवक की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर बखिरा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भेलवासी गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र पराग निषाद ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग बाजार में दो लोग एके टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी संचालित करते थे। वे विदेश में नौकरी दिलाने का दावा करते थे। संपर्क करने पर एजेंसी संचालकों ने रूस में अच्छी नौकरी दिलाने के एवज में अन्य युवकों की तरह ही उससे भी 60 हजार रुपये की मांग की। उसने एजेंसी संचालकों को अप्रैल में 60 हजार रुपये नकद व पासपोर्ट मुहैया करा दिया। इसके बाद उसे एक माह बाद का वीजा व टिकट दे दिया गया। फिर कुछ युवकों को मुंबई और कुछ को दिल्ली बुलाया गया। 13 जून को रूस जाने के लिए 15 युवक दिल्ली पहुंचे। पासपोर्ट मांगने पर कहा गया कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। अब 19 जून को नया टिकट और पासपोर्ट मिलेगा। संदेह होने पर युवकों ने रूसी दूतावास से संपर्क किया तो पता चला वीजा और टिकट फर्जी हैं।
विज्ञापन

पहले की रकम लौटाने की बात फिर टरकाने लगे
- आरोपियों में एक महराजगंज का तो दूसरा है संतकबीरनगर का
बखिरा (संतकबीरनगर)। बखिरा थाना क्षेत्र के पिपरा बोरिंग बाजार में एके टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के संचालकों ने ठगी का पर्दाफाश होने पर सभी युवकों को रकम वापस देने की बात कही, लेकिन फिर वे बहाने बनाने लगे। उनके द्वारा रोज-रोज नए बहाने बनाने से तंग आकर धर्मेंद्र ने पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी के इस मामले में बखिरा थाने में तहरीर देने वाले धर्मेंद्र ने बताया कि दिल्ली में वीजा और टिकट फर्जी होने की जानकारी होने के बाद सभी युवक वापस लौटे और एजेंसी संचालकों से संपर्क किया। पहले तो उन्होंने बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जब युवक अपने पैसे वापस मांगने लगे तो उन्होंने जल्दी ही सभी के पैसे लौटाने का वादा किया। उन्होंने कुछ दिन इंतजार करने और इस मामले में पुलिस के पास न जाने की अपील की। कई दिन चक्कर काटने के बाद जब पैसा वापस नहीं मिला तो धर्मेंद्र ने बखिरा पुलिस से शिकायत की। एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एजेंसी संचालक महराजगंज जिले के श्यामदेऊरवां थाने के बुद्धिराम हरपुर तिवारी गांव निवासी समीउल्लाह पुत्र इनामुल्लाह अली व बखिरा क्षेत्र के परासी पिपरा बोरिंग निवासी राममिलन पुत्र कांता के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। राममिलन को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसओ ने बताया कि महराजगंज और कुशीनगर के युवक भी ठगी के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed