फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Friend embezzled seven lakh rupees in the name of business

Sant Kabir Nagar News: काराेबार के नाम पर दोस्त ने हड़प लिये सात लाख रुपये

Wed, 31 Jan 2024 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Friend embezzled seven lakh rupees in the name of business
महुली पुलिस ने दो पर दर्ज किया केस, आरोेपियों में एक गोरखपुर का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर।
कारोबार के नाम पर दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर महुली क्षेत्र के रहनेवाले युवक के सात लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर जानमाल क धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें एक गोरखपुर का रहने वाला है।
महुली क्षेत्र के जसुई देवघटा निवासी नरेन्द्र देव चौधरी ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसके अनुसार, उनका एक मित्र सुबोध पांडेय पुत्र रतन पांडेय निवासी ग्राम तरयापार थाना महुली उन्होने 30 अक्तूबर 2023 को अपने मित्र विरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र नरसिंह निवासी मकान नंबर 16 आवास विकास कालोनी शाहपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के साथ उनके घर आया। दोनों ने उनसे व्यापार के लिए पैसा उधार मांगा। एक महीने के अन्दर पूरा पैसा वापस करने की बात कही। उनकी बातों पर विश्वास करके उन्होंने 2.50 लाख सुबोध के एसबीआई महुली के खाते में, 3.50 लाख विरेन्द्र के एसबीआई गोरखपुर के खाते में ट्रांसफर कर दिये। इसके अलावा एक लाख रुपये विरेन्द्र कुमार सिंह को नकद दे दिया। लगभग दो महीने हो गए है लेकिन दोनों ने पैसे वापस नहीं किए। जब सुबोध तथा विरेन्द्र कुमार सिंह को फोन करके अपना पैसा मांगा तो वे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

नरेंद्र के अनुसार, उन्होंने गवाह रवि चौधरी के समक्ष एक शपथ पत्र भी बनवाया था कि वे दोनों लोग पूरा पैसा एक महीने के अंदर वापस कर देगें। पैसा वापस नहीं करने पर वह उन लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर सकता है। एसओ महुली ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed