फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   freedom run

सबल तथा स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण के लिए करें व्यायाम : सीडीओ

Sat, 11 Sep 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
freedom run
एचआर इंटर कॉलेज से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीडीओ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
सबल तथा स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण के लिए करें व्यायाम : सीडीओ
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिटनेस की डोज
आधा घंटा रोज के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के एनसीसी कैडेट्स ने फिटनेस की डोज आधार घंटा रोज की तर्ज पर दौड़ लगाई। दौड़ प्रतियोगिता को सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीडीओ अतुल कुमार मिश्र ने कहा कि एनसीसी कैडेट अपने मित्रों, समुदाय तथा परिवार के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित करें। सबल तथा स्वावलंबी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिदिन 30 मिनट व्यायाम जरूर करें। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने कहा कि आज के जीवन में व्यायाम सबसे जरूरी है। इसके लिए प्रतिदिन 30 मिनट का व्यायाम जरूर करें। एनसीसी के मेजर साकेत ने कहा कि अपने शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए कुछ दूरी तक तेज चलें या दौड़ लगाएं। आज के जीवन में सबसे जरूरी है व्यायाम करना। उन्होंने दौड़ शुरू होने से पूर्व कैडेट्स को शपथ दिलाई। दौड़ में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, मुरारी इंटर कॉलेज सहजनवां तथा भोलाराम इंटर कॉलेज सहजनवा के लगभग 300 कैडेट्स ने दो किलोमीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट डॉक्टर चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, कैप्टन अजय सिंह, पुनीत कुमार त्रिपाठी, सूबेदार मेजर पवन गुरुंग, नायब सूबेदार राम अवतार, कैडेट आदित्य यादव, विपुल गिरी, सचिन यादव, मोहम्मद सुहेल, अमन सोनकर, उत्कर्ष, आदित्य, धर्मफल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed