फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Free travel for two passengers on booking bus for Kumbh Mela

Sant Kabir Nagar News: कुंभ मेले के लिए बस बुक कराने पर दो यात्रियों को मुफ्त सफर

Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Free travel for two passengers on booking bus for Kumbh Mela
रोडवेज बस जो कुम्भ के लिए चलेंगी।
संतकबीरनगर। महाकुंभ को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने इस बार खास तैयारी की है। पूरी बस की बुकिंग करने पर दो यात्रियों को किराये में 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, सवारियों को लेने बस बुकिंग करने वाले के बताए गए स्थान पर पहुंचेगी। जिले से 110 बसें चलाई जाएंगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम कई चरणों में प्रयागराज के लिए बसों को जिले से रवाना करेगा। प्रथम चरण में 11 जनवरी और द्वितीय चरण में 24 जनवरी से बसों को प्रयागराज के लिए भेजा जाएगा। निगम की बस में 52 यात्री सफर करते हैं। इनमें से निगम सिर्फ 50 यात्रियों का ही किराया लेगा। प्रति यात्री बस बुक कराने वाले व्यक्ति को 415 रुपये अयोध्या होकर और बिड़हरघाट होकर 375 रुपये एक तरफ से देना होगा। बस बुक कराने वाले व्यक्ति को दो यात्री के किराए में छूट दी जाएगी। निगम की सभी बसें भगवा रंग में रंग कर जाएगी।
विज्ञापन

बस में श्रद्धालु भजन सुनते हुए अपनी धार्मिक यात्रा करेंगे। चालक परिचालक भी यूनिफार्म में होंगे और यात्रियों से मधुर व्यवहार करेंगे। यह बसें कुंभ मेले के लिए जाने वाले यात्रियों को अयोध्या से होकर जाने पर प्रयागराज के सिविल लाइंस बस अड्डा और बिड़हरघाट से होकर जाने पर झूंसी बस अड्डा पर उतारेंगी। वहीं से फिर यात्रियों को लेकर वापस आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यहां से चलेंगी इतनी बसें
खलीलाबाद 50 बस
मुखलिसपुर 50 बस
मेंहदावल 60 बस
----------------------
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा ज्यादा लाभ
कुंभ मेले के लिए ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव कोई भी व्यक्ति परिवहन निगम की बस को बुक करा सकेगा। बस सभी यात्रियों को उनके गांव से ले जाएगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से बस यात्रियों को लेकर कुंभ प्रयागराज के लिए रवाना होगी।
------------------------

बसों की देखी जा सकेगी लोकेशन
प्रयागराज कुंभ जाने वाली बसों की रोडवेज निगम के अधिकारी द्वारा लोकेशन ली जा सकेगी। परिवहन निगम की सभी बसों में जीपीएस लगा रहेगा। कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के परिजन भी सुगम एप के माध्यम से बस नंबर डालकर पता कर सकेंगे कि बस कहा पर चल रही है।
कोट
ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से यदि कुंभ प्रयागराज के लिए पूरी बस बुक कराया जाएगा तो किराए में छूट दी जाएगी। बस बुक कराने वाले व्यक्ति को दो यात्रियों का किराया नहीं देना पड़ेगा।
-टीएन दूबे, प्रभारी बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed