{"_id":"68a77009d0fccaf3500df354","slug":"free-employment-maha-kumbh-in-lucknow-from-26-to-28-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-137282-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निशुल्क रोजगार महाकुंभ लखनऊ में 26 से 28 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निशुल्क रोजगार महाकुंभ लखनऊ में 26 से 28 तक
Fri, 22 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय ने बताया है कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं की रोजगारिता में वृद्धि के उद्देश्य से 26 से 28 अगस्त 2025 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में तीन दिवसीय निशुल्क रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रोजगार महाकुंभ में 100 से अधिक कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा देश एवं विदेश के निजी क्षेत्र में विभिन्न सेक्टरों के 50 हजार से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। निदेशक सेवायोजन निदेशालय लखनऊ के निर्देशन एवं समन्वय में लगने वाले रोजगार महाकुंभ में रोजगार संगम पोर्टल संबंधित रिक्तियां अपलोड कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध पदों का अवलोकन कर अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद