फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fraund in built in toilet, order for recovery

शौचालय निर्माण में 13 लाख 32 हजार का घपला उजागर

Mon, 11 Nov 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fraund in built in toilet, order for recovery
शौचालय निर्माण में 13 लाख 32 हजार का घपला उजागर
विज्ञापन

- दोषी प्रधान और सचिव से आधी-आधी रकम वसूलने का निर्देश पत्र हुआ जारी
- 111 शौचालयों की रकम डकारने के दोषी पाए गए प्रधान-सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विकास खंड पौली के मड़पौना गांव में शौचालय निर्माण में हुई जांच में 13 लाख 32 हजार रुपये का घपला उजागर हुआ है। डीएम ने घपले के दोषी प्रधान और सचिव से आधी-आधी रकम की वसूली कराए जाने का निर्देश पत्र जारी किया है।

डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि विकास खंड पौली के मडपौना गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बनवाएं गए शौचालयों की जांच 27 जून को कराई गई। जांच के दौरान पाया गया कि 749 शौचालयों की धनराशि 12000 रुपये की दर से ग्राम निधि के खाते में भेजी गई थी। जिसके सापेक्ष 77 शौचालय पूर्ण पाए और छह शौचालय अपूर्ण व दो शौचालय ध्वस्त पाए गए। जबकि 11 शौचालयों का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं पाया गया। जबकि 358 शौचालयों की धनराशि लाभार्थियों के खाते में भेजी गई थी। जिसके सापेक्ष 280 शौचालय पूर्ण, 29 अपूर्ण, दो ध्वस्त और 47 शुरू नहीं पाए गए। ग्राम पंचायत के जरिए 94 शौचालयों की धनराशि खाते से आहरित या आरटीजीएस किया गया, लेकिन प्रधान और सचिव की ओर से उसका विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके साथ न ही शौचालयों का निर्माण कराया गया। जबकि 111 शौचालयों की धनराशि 13 लाख 32 हजार रुपये का दुरुपयोग करने में प्रधान व सचिव दोषी पाए गए। 15 अक्तूबर को ग्राम प्रधान श्रीमती राजुल और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। 15 दिने के भीतर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया लेकिन प्रधान और सचिव की ओर से जवाब नहीं दिया गया। डीपीआरओ ने बताया कि डीएम की ओर से प्रधान से 6 लाख 66 हजार और सचिव से 6 लाख 66 हजार रुपये वसूली का आदेश पत्र निर्गत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed