{"_id":"66511ed255ede7b6a803d984","slug":"fraudsters-grabbed-rs-35-lakh-in-the-name-of-selling-land-khalilabad-news-c-206-1-sgkp1021-123176-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जालसाजों ने जमीन बेचने के नाम पर 3.5 लाख रुपया हड़पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जालसाजों ने जमीन बेचने के नाम पर 3.5 लाख रुपया हड़पा
Sat, 25 May 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 25 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा निवासी एक व्यक्ति को जालसाजों ने जमीन बेचने का झांसा देकर 3.5 लाख रुपये हड़प लिया। इतना ही नहीं जालसाज पीड़ित को धमकी भी देने लगे हैं। मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपी चौकीदार समेत तीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
चौक थाना क्षेत्र के खोस्टा निवासी अनवर अली ने पुलिस से बताया कि नगर पंचायत चौक के रहने वाले शमशाद चौक थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। शमशाद कुछ दिन पहले अपने साथ बैदनाथ निवासी करौता और राजेंद्र को लेकर घर आए थे। जहां पर वैदनाथ ने उनसे कहा कि पुत्र का पैर टूट गया है। ऑपरेशन कराना है। ऐसे में वह अपनी 50 डिस्मिल जमीन को महज 25000 रुपये प्रति डिस्मिल की दर से बेच रहे हैं। मौके पर मौजूद शमशाद और राजेंद्र भी कहने लगे कि जमीन अच्छी है, ले लीजिए। तीनों लोगों ने जमीन बेचने के नाम पर उन्हें झांसे में ले लिया। इस दौरान वह भी जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद उन्होंने घर में रखे जेवर बेचने के साथ ही अन्य जुगाड़ से किसी तरह रकम इकट्ठा कर लिए। फिर 13 मई 2024 को वह अपने नगर सहकारी बैंक से तीन लाख रुपया का आरटीजीएस बड़ौदा यूपी बैंक शाखा चौक से बैदनाथ के खाते में भेज दिया। इतना ही नहीं उन्होंने स्टांप पर लिखने के बाद 50,000 रुपये नकद भी दे दिया। ऐसे में 3.5 लाख रुपया देने के बाद वह कहे की पूरी रकम का इंतजाम कर लिया है। तहसील चलकर भूमि का बैनामा कर दीजिए। इसके बाद भी बैदनाथ और उनके दोनों साथियों ने जमीन का बैनामा नहीं किया। इसके बाद वह रकम की मांगने लगे तो तीनों जान से मारने की धमकी देने लगे।
चौक थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि आरोपी चौकीदार शमशाद निवासी चौक, बैदनाथ निवासी करौता व राजेंद्र यादव निवासी चौक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।