{"_id":"614cb96b8ebc3e0b4b4c9226","slug":"fraudster-champat-with-gold-chain-and-ring-khalilabad-news-gkp4103337179","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने की चेन और अंगूठी लेकर जालसाज चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सोने की चेन और अंगूठी लेकर जालसाज चंपत
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर घटना की जानकारी लेते पुलिस।
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से सोने की चेन और अंगूठी लेकर जालसाज चंपत
संतकबीरनगर। गोरखपुर की रहने वाली महिला से जालसाज युवकों ने 50 हजार कीमत की सोने की चेन और अंगूठी लेकर चंपत हो गए। पीड़ित महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
जनपद गोरखपुर की रहने वाली माला श्रीवास्तव पत्नी बजरंग सहाय ने बताया कि वह भेली मंडी बरदहिया बाजार से ई -रिक्शा से मेंहदावल बाईपस जा रही थी। मेंहदावल चौराहा निकट समय माता मंदिर के पास एक युवक ई - रिक्शा में बैठा। युवक अच्छे से चाची कह कर बातचीत करने लगा। युवक ने पूछा कहां जा रही है तो वह गोरखपुर जरूरी काम से जाने की बात बताई। जैसे ही वह मेंहदावल बाईपास पहुंची वैसे ही एक और युवक आ गया। दोनों युवक बातें करने लगे। दोनों युवकों ने छिनैती की बात करते हुए मन में भय व्याप्त कर दिया। दोनों भी गोरखपुर जाने की बात बताएं। दोनों फ्री में गोरखपुर ले जाकर गंतव्य तक छोड़ने की बात बताए। दूसरे युवक ने कहा कि उसके पास दस हजार रूपये है,जिसे कपड़े में बांध कर रखा है। इसे आप ले लीजिए और अपना सोने की चेन और अंगूठी रूमाल में बांध कर रख लीजिए। इसके बाद जालसाज महिला से सोने की चेन और अंगूठी ले लिया । दोनों युवक बारी-बारी से अभी आने की बात कह कर भाग गए। काफी देर बाद जब दोनों जालसाज युवक नही आए तो महिला ने मेंहदावल बाईपास पर मौजूद पुलिस कर्मियों को घटना की सूचना दिया। महिला ने बताया कि सोने की चेन और अंगूठी की कीमत करीब 50 हजार रूपये थी। घटना की सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंच गए और आस-पास प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिससे जालसाजों की पहचान हो सकें। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।